फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   You will have to shell out money to see wild animals in Bhiwani Mini Zoo, new ticket rates will be implemented

Bhiwani: लघु चिड़ियाघर में वन्य जीवों के दीदार के लिए करनी होगी जेब ढीली, जल्द लागू होंगे टिकट के लिए नए रेट

Sun, 21 Apr 2024 12:34 PM IST
नवीन दलाल संजय वर्मा, भिवानी (हरियाणा)
संजय वर्मा, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 21 Apr 2024 12:34 PM IST
सार

भिवानी लघु चिड़ियाघर में वर्ष 2008 में दो और पांच रुपये की टिकट से शुरुआत की गई थी। उसके बाद 2012 में पांच और दस रुपये से टिकट रेट बढ़ाए गए थे। इस लघु चिड़ियाघर में बब्बर शेर, पैंथर और हिमालयन भालू आदि जानवर दिखने को मिलते हैं।

विज्ञापन
You will have to shell out money to see wild animals in Bhiwani Mini Zoo, new ticket rates will be implemented
भिवानी का चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर - फोटो : संवाद

विस्तार

इस बार गर्मियों की छुट्टियों में भिवानी के चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर में वन्य जीवों का दीदार महंगा हो जाएगा। क्योंकि लघु चिड़ियाघर प्रशासन को छोटे बच्चों के लिए 20 रुपये और वयस्क लोगों के लिए 30 रुपये टिकट के मसौदे को मंजूरी मिल गई है, जिसे चुनावों के बाद गर्मियों की छुट्टियों में लागू कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं लघु चिड़ियाघर में गर्मी की तपिश में ठंडक पाने के लिए बब्बर शेर, पैंथर और हिमालयन भालू के बाड़े में कूलर का इंतजाम भी अभी से हो गया है।

विज्ञापन


भिवानी में लघु चिड़ियाघर वर्ष 1982 में बनाया गया था। इसके बाद साल 2006 में किरण चौधरी ने पुनर्निर्माण करके इसका नाम चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर रखा। इसमें 2008 में छोटे बच्चों की दो रुपये और वयस्क की पांच रुपये टिकट से शुरुआत की गई थी। इससे पहले लघु चिड़ियाघर में कोई टिकट सिस्टम नहीं था।
विज्ञापन


इसके बाद 2012 में टिकट रेट को रिवाइज कर छोटे बच्चों के लिए पांच और बड़ों के लिए दस रुपये निर्धारित कर दिया। अब तक पुराने रेट ही चल रहे हैं। लघु चिड़ियाघर प्रशासन की तरफ से मुख्यालय के पास टिकट रेट रिवाइज के लिए मसौदा भेजा था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। इस लिहाज से चुनाव समाप्त होते ही ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि के दौरान छोटे बच्चों के 20 और बड़ों के 30 रुपये प्रति टिकट वन्य जीवों के दीदार पर खर्च लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दस एकड़ भूमि में फैला भिवानी का लघु चिड़ियाघर में बब्बर शेर का कुनबा बढ़ गया है, क्योंकि दो नन्हें शावक अब छह माह के हो चुके हैं। वहीं, माता शेरनी गीता के अलावा दो वयस्क शेर सिंबा और शिवा है। इसी तरह हिमालयन भालू के बाड़े में डुक्कू और प्रीतो का जोड़ा है। पैंथर के अलावा दरियाई घोड़े, मगरमच्छ, घड़ियाल, हिरन, लोमड़ी के अलावा वन्य पक्षियों की भी संरक्षित प्रजातियां मौजूद हैं। संवाद


वन्य प्राणी विभाग ने भिवानी के लघु चिड़ियाघर में टिकट रेट रिवाइज को मंजूरी दी है, लेकिन अभी नए रेट चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लागू हो पाएंगे। छोटे बच्चों के 20 और बड़ों के 30 रुपये प्रति टिकट लगेगा। -वन्य निरीक्षक ज्योति कुमार, इंचार्ज, चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed