फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   yogendra yada spoke kisan ready vaccine for govt

सरकार के लिए वैक्सीन तैयार कर रहे किसान, पहली डोज दी पश्चिम बंगाल में, अब दूसरी यूपी में देंगे : योगेंद्र यादव

Wed, 30 Jun 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
yogendra yada spoke kisan ready vaccine for govt
भिवानी। सरकार जहां नागरिकों को कोरोना संक्रमण की डोज दे रही है, वही दूसरी ओर किसानों ने सरकार के लिए विशेष डोज तैयार की है। जिसका पहला टीका पश्चिम बंगाल के चुनाव में लगाया जा चुका है और अब दूसरा टीका उत्तरप्रदेश में होने वाले चुुनावों में लगाने की तैयारी कर ली है। यह बात कितलाना टोल पर मंगलवार को आयोजित सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कही। महापंचायत की अध्यक्षता दादरी से निर्दलीय विधायक और सांगवान चालीस खाप के प्रधान सोमबीर सांगवान ने की।
विज्ञापन

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकार हो गया है। उकने अहंकार को किसानों हिला दिया है, जिसके कारण वे कृषि कानूनों को रद्द करने का फैसला सुनाने में शर्म महसूस कर रहे हैं। किसान उनके अहंकार को स्वीकार नहीं करेंगे और फिर से दिल्ली बॉर्डर के धरने को अधिक तेज करेंगे। साथ ही किसानों ने सरकार के लिए विशेष वैक्सीन तैयारी की है। जिसकी पहली डोज पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों में लगा दी है। अब दूसरी डोज उत्तरप्रदेश मेें लगाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

ये बोले किसान नेता
कितलाना टोल पर सर्व जातीय खाप महापंचायत में हजारों किसानों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया है। धरने पर आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई है। जिसके तहत किसानों ने निर्णय लिया है कि कितलाना टोल के साथ-साथ किसानों का जत्था दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना होगा। आंदोलन ने महिला, युवा, बुजुर्ग अहम भूमिका अदा कर रहे हैं और अब किसान कृषि कानून रद्द करवा कर ही चैन की सांस लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोमबीर सांगवान, विधायक चरखी दादरी, प्रधान सांगवान चालीस खाप।
लंबे समय से किसान आंदोलन चल रहा है। आज कितलाना टोल प्लाजा पर हजारों की संख्या में किसान पहुंचे हैं। महिलाएं घर का काम छोड़कर इस गर्मी के मौसम पर छोटे-छोटे बच्चों के लिए धूप में बैठी हैं। महिला शक्ति और युवा के इस जोश ने आंदोलन में जान डाल दी है। अब किसान दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचकर सरकार की जिद्द को तोड़ने का काम करेंगेे। इस आंदोलन में बच्चे से लेकर बुजुर्ग सभी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।

- सुदेश गोयत, किसान नेता, भारतीय किसान यूनियन।
सात माह से किसान धरने पर बैठे है। बावजूद इसके सरकार नींद में सो रही है। किसान अब दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचकर सरकार को नींद से जगाने का काम करेेंगे। अब तक करीब 600 किसानों की मौत हो चुकी है और बहुत से किसानों पर झूठे केस लगाए गए हैं। किसान अब आंदोलन को अधिक सक्रिय कर सरकार के घमंड को तोड़ने का काम करेंगे।
- रोहताश पहलवान, प्रधान जाटू खाप-84
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed