{"_id":"68c687bb022aa5cfdf000b7f","slug":"world-boxing-championship-bhiwani-s-daughter-jasmine-lamboria-won-the-gold-medal-brought-glory-to-the-countr-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भिवानी की बेटी जैस्मिन लंबोरिया ने जीता स्वर्ण पदक, देश का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भिवानी की बेटी जैस्मिन लंबोरिया ने जीता स्वर्ण पदक, देश का नाम किया रोशन
Sun, 14 Sep 2025 03:23 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 14 Sep 2025 03:23 PM IST
सार
जैस्मिन के प्रशिक्षक संदीप लंबोरिया ने बताया कि इस स्पर्धा में वह पूरी तैयारी के साथ गई थी। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि जैस्मिन इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
जैस्मिन लंबोरिया
- फोटो : संवाद
विस्तार
इंग्लैंड के लिवरपुल में आयोजित विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शहर की बेटी जैस्मिन लंबोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। शनिवार देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में 57 किलोग्राम में जैस्मिन ने पोलैंड की मुक्केबाज को 4-1 से हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक जीतने के बाद जैस्मिन के घर पर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
जैस्मिन के प्रशिक्षक संदीप लंबोरिया ने बताया कि इस स्पर्धा में वह पूरी तैयारी के साथ गई थी। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि जैस्मिन इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन करेंगी। कोच ने कहा कि जैस्मिन इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीत चुकी है। जैस्मिन के पिता जयवीर और माता जोगिंदर कौर ने बताया कि बेटी को घर का खाना पसंद है। बेटी हमेशा घर पर बना चूरमा, दलिया और हरी सब्जियां खाती है। स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी है। घर पहुंचने पर बेटी का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन