फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Workers took to the charge and state president outburst

प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष कार्यकर्ताओं ने निकाली भड़ास

Sat, 05 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sat, 05 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Workers took to the charge and state president outburst
भिवानी। भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में हुए सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का नाराजगी का गुबार फूट पड़ा। अफसरशाही हावी होने की बात कही। कइयों ने अफसर कर्मचारियों पर कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देने  का आरोप लगाया और साथ ही कहा कि स्थानीय पदाधिकारियों व नेताओं को भी नहीं बख्शा जाता। एक कार्यकर्ता ने जब अपना दुखड़ा सुनाया तो सभा में सन्नाटा पसर गया। इस कार्यकर्ता ने बताया कि पुलिस उसका चालान काट रही थी, जब उसने अपना परिचय भाजपा कार्यकर्ता के रूप में दिया तो चालान की राशि पांच हजार से बढ़ा कर नौ हजार कर दी। कार्यकर्ताओं ने अपनों को भी कटघरे में खड़ा किया, बोले - चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वालों को पद दिए जा रहे हैं और मेहनत करने वाले आज भी नीचे बैठे हैं। 72 मिनट तक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपने मन की भड़ास निकाली।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब सवा 11 बजे पंचायत भवन में भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला पहुंचे। कुछ समय बाद कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन में 36 मिनट प्रदेश प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष ने अपने विचार रखे तो 72 मिनट कार्यकर्ताओं ने अपने शिकवे रखे। ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने अफसरशाही का बोलबाला होने के आरोप लगाते हुए लगाम कसने की बात रखी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी जाती। हालत यह है कि डीसी रेट पर लगने वाले कर्मचारियों में भी उनकी सिफारिशों को नजरअंदाज किया जा रहा है। एक नेता का नाम लिये बगैर कार्यकर्ता ने कहा कि चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों का हर तरह सहयोग करने वाले आज नीचे बैठे हैं और उम्मीदवार के खिलाफ काम करने वालों को तवज्जो दी जा रही है। इससे कार्यकर्ताओं में बहुत गलत संदेश जा रहा है। मुख्यमंत्री की बैठक में एंट्री नहीं कर पाने वाले कार्यकर्ताओं ने भी भड़ास निकाली और कहा कि पार्टी कुछ नेताओं की जेब की पार्टी बनकर रह गई है। ये स्थानीय नेता पार्टी के आला नेताओं और कार्यकर्ताओं का संवाद नहीं होना देना चाहते। जिस कारण पार्टी नीचे की ओर जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता बताने पर काटते है पांच गुणा चालान
कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नेताओं के सामने भड़ास निकाली। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज शहर में जगह-जगह पुलिस खड़ी है और चालान काट रही है। जब एक हजार का चालान काटने की कहती है अगर उन्हें कहे कि भाजपा कार्यकर्ता है तो पांच हजार का चालान काटते हैं। एक कार्यकर्ता ने नौ हजार का कटा चालान दिखाते हुए कहा कि पहले चार हजार का काट रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता बताया तो नौ हजार का काट दिया। अनेक ने पुलिस केसों में कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा व प्राण: डॉ. जैन
कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा है कि कार्यकर्ता ही पार्टी की आत्मा और प्राण हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज केंद्र व प्रदेश में पार्टी की सरकार है। कार्यकर्ताओं को सरकार के प्रति सकारात्मक भाव रखना चाहिए और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। सरकार ने अनेक कल्याणकारी व जनहित की योजनाओं को लागू किया है। विगत एक वर्ष के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल की अगुवाई में हरियाणा सरकार ने स्वच्छ, ईमानदार व पारदर्शी प्रशासन देने का काम किया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर से लेकर मंडल, जिला व प्रदेश स्तर तक अपना संगठन मजबूत रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। पार्टी संगठन उच्च स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता की समस्या से अवगत है और इन समस्याओं का हर हाल में निराकरण किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहते हुए संगठन को सुदृढ़ करने की सीख दी।

--
सम्मेलन में ये रहे मौजूद

सम्मेलन में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री घनश्यामदास सर्राफ, विधायक बिशंबर वाल्मीकि व सुखविंद्र मांढ़ी, प्रदेश महासचिव संदीप जोशी, प्रकोष्ठ प्रभारी व गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ऋषि प्रकाश शर्मा, जिला प्रभारी गोबिंद भारद्वाज, जिलाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, दादरी जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक नृपेंद्र श्योराण, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष मुकेश गौड़, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा, शंकर धूपड़, संजय छपारिया, नंदराम धानिया, जेपी दलाल, सोमबीर सांगवान, सुनीता दांगी, राजवती काजला, रविंद्र बापोड़ा, रोमी पंडित, सतेंद्र परमार, डॉ. बलवान सांगवान, संजीव मडिय़ा, राजबीर फौगाट, वीरेंद्र कौशिक, जगदीश मिताथल, विजय अग्रवाल, प्रदीप चिडिय़ा, नत्थूराम श्योराण, धर्मबीर पूनिया, रामकिशन शर्मा, विजय शेखावत, कमलेश भोड़ूका,इंदु यादव, सुनील चौहान, रमेश सोनी, पारस डालमिया, कमल फौजी, अजीत बंसल, राजेश सांकरोडिय़ा, रमेश लालावास आदि मौजूद रहे।

--
जल्द नया होगा संगठन
भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि जल्द संगठन को मजबूत बनाने के लिए नया बनाया जाएगा। नया तंत्र होगा और कार्यकर्ताओं की ज्यादा सुनवाई होगी। प्रत्येक जिले में बैठकें कर कार्यकर्ताओं से फीडबैक ली जा रही है। कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि 15 साल से व्यवस्था बिगड़ी हुई है। कार्यकर्ताओं में रोष के बारे में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अपेक्षाएं व आकांक्षाएं बहुत ज्यादा है। फिर भी कार्यकर्ता संतुष्ट हैं। इनेलो पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि वे एक वर्ग को दूसरे वर्ग से लड़ाना चाहते हैं। इसीलिए गेहूं के वाहनों को पकड़ रहे है। अब खरीद फरोख्त होगी। यहां से धान खरीदा है तो चावल देंगे। अगर नहीं देंगे तो मुकदमा दर्ज करवाएंगे और ब्लैक लिस्ट करेंगे।

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed