{"_id":"65cd1bfd192b9a1c4d0a1234","slug":"workers-taking-out-water-from-the-pit-to-repair-the-leaking-drinking-water-line-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-113204-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीएनजी लाइन डालते समय डीसी आवास के समीप टूटी पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीएनजी लाइन डालते समय डीसी आवास के समीप टूटी पेयजल लाइन
Thu, 15 Feb 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर में अंदर घरों तक गैस आपूर्ति करने के लिए निजी कंपनी सीएनची पाइप लाइन डाल रही है। लघु सचिवालय चिड़ियाघर के पास पाइप डालते समय उपायुक्त आवास के पास भगत सिंह चौक की तरफ जाने वाली मुख्य पेयजल लाइन टूट गई। इससे इस लाइन से संबंधित इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
चिड़ियाघर रोड पर डीसी आवास के समीप ही टूटी हुई पेयजल लाइन से कर्मचारी पानी बाहर निकाल ग्रीन बेल्ट में फेंकते रहे, लेकिन लीकेज से काफी गड्ढ़ा खोदने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। इसकी जानकारी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों को दी गई। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। वहीं टूटी लाइन को ठीक कराने का खर्च भी अब कंपनी का उठाना पड़ेगा।
दरअसल, पाइप लाइन डालने के दौरान पहले भी काफी जगहों पर लाइन टूट चुकी हैं। इससे इलाके के लोगों को पेयजल आपूर्ति में परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।