फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   workers, strike, nagar parishad

तीन दिन नहीं होगा कूड़े का उठान, नप कर्मचारियों ने किया हड़ताल का एलान

Sat, 04 Jul 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
workers, strike, nagar parishad
नया बाजार से सराय चौपटा मार्ग स्थित सड़क पर लगे कूड़े के ढेर के पास से गुजरते राहगीर। संवाद न्यूज - फोटो : Bhiwani
नगर परिषद सफाई कर्मचारी एक बार फिर से लगातार तीन दिन की काम छोड़ हड़ताल पर जाएंगे। तीन दिनों तक शहर से कूड़े का भी उठान नहीं होगा और बारिश और उमस के मौसम में गंदगी उठान नहीं होने से हालात फिर बिगड़ेंगे। नप कर्मचारियों ने छह, सात और आठ जुलाई को लगातार तीन दिन काम छोड़ हड़ताल का ऐलान किया है। भिवानी नगर परिषद के अंतर्गत 160 कच्चे और 140 पक्के सहित करीब 300 से अधिक सफाई और कार्यालय कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। तीन दिन तक हड़ताल का एलान किए जाने के बाद नगर परिषद प्रशासन भी कूड़ा उठान की वैकल्पिक व्यवस्था कराने में जुटा है।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव पुरुषोत्तम दानव ने बताया कि प्रदेश सरकार से नप कर्मचारी लंबे अर्से से मांग करते आ रहे हैं। लेकिन अभी तक सफाई कर्मचारियों की कोई मांग पूरी नहीं हुई है। इसी को लेकर पहले भी 23 व 24 जून को नप कर्मचारी दो दिन की भूख हड़ताल कर चुके हैं। इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया तो 27 से 30 जून तक सामूहिक अवकाश लेकर तीन दिन तक कर्मचारी आंदोलन किया। मगर फिर भी सरकार नहीं मानी। अब फिर से तीन दिन सभी नप कर्मचारी पूर्णरूप से हड़ताल करेंगे और शहर भर से कूड़े का उठान नहीं किया जाएगा। इस हड़ताल में कच्चे कर्मचारी व ठेकेदार के कर्मचारी भी शामिल होंगे। कई दूसरे जिलों में हड़ताल में फायर विभाग के कर्मचारी भी शामिल होंगे। गौरतलब होगा कि शहर भर के 31 वार्डों से रोजाना करीब दस टन सूखा और गीले कचरे का उठान होता है। इसके अलावा वार्डों में डोर टू डोर टीपर ऑटो से भी कचरा उठाया जा रहा है। एक दिन शहर से कचरे का उठान नहीं होने की सूरत में कई जगह गंदगी के सड़कों पर भी ढेर लग जाते हैं। नप कर्मचारियों की हड़ताल के अल्टीमेटम ने शहरवासियों की समस्याएं भी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed