फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Workers should be determined and get involved in the work of forming BJP government for the third time: Biplab Deb

संकल्पित होकर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के काम में जुट जाएं कार्यकर्ता : बिप्लब देब

Sun, 07 Jul 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Workers should be determined and get involved in the work of forming BJP government for the third time: Biplab Deb
विद्या नगर स्थित सांस्कृतिक भवन में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते बिप्लब देब।
भिवानी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब शुक्रवार देर शाम विद्या नगर स्थित सांस्कृतिक भवन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा की। बैठक के दौरान बिप्लब देब ने पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पित होकर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के काम में जुट जाने को कहा।
विज्ञापन

विद्या नगर स्थित सांस्कृतिक भवन में हुई बैठक में मंच पर प्रदेश के वित्त मंत्री जेपी दलाल, विधायक तोशाम किरण चौधरी, भिवानी प्रभारी रेनू डाबला, भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर धुपड़ मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ व मंच संचालन जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर व हर्षवर्धन मान ने किया। बैठक के दौरान बिप्लब देव ने बैठक में आगामी 90 दिनों का रोडमैप रखा और सभी से रोडमैप के अनुसार चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदराम धानिया, वीरेंद्र कौशिक, संदीप श्योराण, वरुण श्योराण, मनोहर सिंह, रविंद्र मंढोली, मनोज तवंर, मीना परमार, सुनीता जांगड़ा, जिला पदाधिकारी नरेश कूडल, सतेंद्र सिंह, सज्जन खनगवाल, धर्मेंद्र जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed