फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Work of first phase completed under Amrit Bharat Station Scheme

Bhiwani News: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रथम चरण का कार्य पूर्ण

Fri, 29 Nov 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Nov 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Work of first phase completed under Amrit Bharat Station Scheme
भिवानी रेलवे स्टेशन।
भिवानी। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के भिवानी स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। पुनर्विकास के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। स्टेशन भवन पर बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग गेट बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्य करण के साथ दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग सुविधा तैयार की गई है। बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य अंतिम चरण में है। जंक्शन पर लगभग 94 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

कार्य पर लगभग 16.68 करोड़ की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों में सौंदर्य वर्धन के लिए एलईडी लाइटिंग तथा दीवारों पर आर्ट वर्क भी किया जाएगा। स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार आकर्षक बन चुका है। आकर्षक आधुनिक स्टेशन भवन निर्माणाधीन है। दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए साइनेज भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था में सुधार से संबंधित कार्य तथा हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा। इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्प्ले बोर्ड, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया जाएगा।

स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा। जिसकी अनुमानित लागत लगभग 8.17 करोड़ रुपये है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed