{"_id":"64724b23da9f51e15a0b1f8c","slug":"womens-group-will-march-to-delhi-on-behalf-of-all-caste-jatu-khap-chaurasi-bhiwani-news-c-21-1-144202-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सर्वजातीय जाटू खाप चौरासी की ओर से दिल्ली कूच करेगा महिलाओं का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सर्वजातीय जाटू खाप चौरासी की ओर से दिल्ली कूच करेगा महिलाओं का जत्था
Sat, 27 May 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 27 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों के समर्थन में गांव धनाना में धरने पर बैठे खाप पदाधिकारी।
भिवानी। पहलवानों की ओर से जंतर पर चल रहे धरने की नई सांसद पर रविवार को बैठक में शामिल होने के लिए खाप की ओर से सैकड़ों महिलाओं का जत्था रविवार को दिल्ली कूच करेगा। इसके लिए खाप के तहत आने वाले विभिन्न गांव का दौरा किया गया।
जनसंपर्क अभियान में लोगों ने खूब समर्थन दिया और दिल्ली की पंचायत में शामिल होने की बात कही। धनाना में पुराना बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक के पास तीन मई से चल रहे धरने की समिति की ओर से लिए निर्णय लिया गया। खाप की ओर से लगभग 50 वाहन दिल्ली रवाना होंगे। खाप के पूर्व कार्यवाहक प्रधान रोहतास पहलवान मिताथल ने बताया की हमारा धरना लगातार जारी है। हम रविवार को कल खिलाड़ियों के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे। इसके लिए आसपास के गांव से वाहन महिला व पुरुषों के साथ रवाना होंगे। जत्था टिकरी बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगा। जो दिल्ली की नई संसद तक पहुंचेगा। कमेटी बनाकर सभी सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। धरने पर घनघस गोत्र के प्रधान प्रेम धनाना, सतपाल घुसकानी, काला बडेसरा, सतनारायण पुर, अजीत फौजी , अजीत बोड़ी, अनिल धनाना, संजय अत्री, नरेश वकील, शहीद भगत सिंह युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष अजीत धनाना, खाप के उप प्रधान कुलदीप धनाना उपस्थित रहे।
महिला महापंचायत होगी दिल्ली कूच में शामिल
भिवानी। नई सांसद पर होने वाली महिला महापंचायत में भिवानी जिले की काफी संख्या में महिला और नौजवान भाग लेंगे। यह बात जाट धर्मशाला के प्रधान दिलबाग सिंह सांगवान ने धर्मशाला में उपस्थित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा की यह सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। इस मौके पर सांपला से आए प्रदीप हुड्डा ने कहा कि 22 जून को सर छोटूराम धाम पर बड़ी महापंचायत होगी। जिसमे उत्तर भारत के विभिन्न संगठनों के लोग भाग लेंगे। सांगवान खाप के सचिव, नर्सिंग डीपी और बलबीर सिंह बजाड़ ने भी संबोधित किया। युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने कहा की नौजवानों में जबरदस्त आक्रोश है और इसकी कीमत सरकार को चुकानी पड़ेगी। इस मौके पर मास्टर राज सिंह जताई, अजीत सिंह सांगवान, सुरेंद्र ठेकेदार, हरपाल सांगवान, रामफल देशवाल, महावीर धनाना, राजबीर बोहरा, नरेंद्र घनघस, अनूप राठी, सुशीला खासा, रोहतास औल्हान, दिनेश मैनेजर, कमल सिंह प्रधान मौजूद थे।