फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women troubled by the drinking water crisis reached the Mini Secretariat and appealed for a solution

Bhiwani News: पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने लघु सचिवालय पहुंच लगाई समाधान की गुहार

Wed, 10 Jun 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 10 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Women troubled by the drinking water crisis reached the Mini Secretariat and appealed for a solution
नागरिक अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी काहालचाल जानते एसपी सुमित कुमार व डीएसपी अनूप।  संवाद
भिवानी। दादरी गेट और ढाणा रोड क्षेत्र में पेयजल संकट तथा दूषित पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त से समाधान की गुहार लगाई। लघु सचिवालय के बाहर महिलाओं ने जिला प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे दादरी गेट मुख्य मार्ग पर जाम लगाने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। दादरी गेट और ढाणा रोड क्षेत्र में पिछले कई सप्ताह से दूषित पानी की आपूर्ति और जल संकट से परेशान होकर इलाके की दर्जनों महिलाएं लघु सचिवालय पहुंचीं। इस दौरान स्थानीय क्षेत्रवासी अंगूरी देवी, सीमा, बबीता, सतीश मेहरा, प्यारेलाल, कविता, नीलम, पूजा, बिमला, संतोष, सुनीता, महेंद्र तथा वार्ड-13 के पार्षद मदन ने अपनी समस्या प्रशासन के समक्ष रखी।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना था कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता अब उनकी समस्याओं की सुध लेने तक नहीं आ रहे हैं। उनके क्षेत्र में कई माह से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पानी की कमी के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार रोजाना महंगे दामों पर पानी के टैंकर खरीदने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वे संबंधित अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हैं तो अधिकारी समाधान करना तो दूर उनकी शिकायतें सुनने तक को तैयार नहीं होते। क्षेत्रवासियों ने मांग की कि पेयजल संकट और गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी पेयजल संबंधी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे दादरी गेट मुख्य मार्ग पर जाम लगाने को मजबूर होंगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed