{"_id":"ab9ac00e6789e4a4722b31da6d3fd75a","slug":"women-sitting-in-the-street-to-protest-the-pot-with-water-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट के विरोध में मटके लेकर बीच सड़क बैठी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट के विरोध में मटके लेकर बीच सड़क बैठी महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। पखवाड़े भर से जल संकट से परेशान गांव झांवरी की महिलाओं ने तोशाम बहल और तोशाम सिवानी मार्ग पर जाम लगा दिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाएं मटके लेकर बीच सड़क पर बैठी तो जन स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। मौके पर पहुंच कर अवैध कनेक्शन उखाड़े। तब कहीं जाकर महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
जाम की सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी नत्थुराम व थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाकर जाम खोलने की अपील की, लेकिन महिलाओं ने समस्या का स्थायी समाधान होने से पहले जाम खोलने से इंकार कर दिया। विभागीय टीम अवैध कनेक्शन काटने में जुट गई और समस्या का तुरंत समाधान का आश्वासन दिया तब जाकर महिलाएं एवं ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला।
आधे घंटे तक रहा जाम
शुक्रवार सुबह करीबन 10 बजे गांव झांवरी की महिलाएं मटके टोकनी लेकर मुख्य मार्ग पर बैठ गई और बहल, सिवानी व तोशाम को जाने वाले रास्ते अवरुद्ध कर दिए। जाम में शामिल महिलाओं का कहना है कि उनके गांव में महिलाओं को पीने का पानी प्राप्त करने के लिए दर दर भटकने के लिए विवश होना पड़ रहा हैं। पखवाड़े भर से गांव में पेयजल की किल्लत बनी हुई हुई है।
विज्ञापन
साहब आप तो पेप्सी पियो स हमनै पानी भी कौनी
जाम लगा रही महिलाओं ने मौके पर पंहुचे अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। महिलाओं ने कहा कि साहब आप तो पेप्सी पियो सो हमनै तो पानी भी नसीब कौनी। महिलाओं ने कहा कि गांव के जलघर में कार्यरत कर्मचारी ड्यूटी नहीं निभा रहे। गांव के कुओं में लगी मोटरें जली हुई हैं। अवैध कनेक्शन होने व लाइन टूटी होने के कारण पानी नहीं पंहुच रहा। जलघर के टेंकों में गाद जमा होने से पानी पीने के लायक नहीं है। महिलाओं का गुस्सा आसमान पर देख जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पुलिस को साथ लेकर तुरंत अवैध कनेक्शन काटने में जुट गए। महिलाओं ने चेतावनी दी की अगर समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा मार्ग पर बैठ जाएंगी।
वर्जन:::::
समस्या का अतिशीघ्र समाधान किया जाएगा। अवैध कनेक्शन काटे जा रहे हैं और पेयजल लाइन को भी तुरंत दुरुस्त करवाया जाएगा।
नत्थूराम, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग