फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women protested after booth number 137 was not mapped.

Bhiwani News: बूथ संख्या 137 की मैपिंग नहीं होने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Women protested after booth number 137 was not mapped.
वार्ड पार्षद सुभाष तंवर के नेतृत्व में नारेबाजी करती महिलाएं।
भिवानी। शहर की बाहरी कॉलोनी उत्तम नगर स्थित बूथ संख्या 137 की मैपिंग नहीं होने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को पार्षद सुभाष तंवर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आशंका जताई कि मैपिंग नहीं होने की स्थिति में क्षेत्र के लोगों के वोट कट सकते हैं जिससे वे विभिन्न सरकारी सुविधाओं से भी वंचित हो सकते हैं। महिलाओं ने बताया कि एसआईआर के तहत क्षेत्र में मैपिंग और मकानों की नंबरिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है लेकिन बूथ संख्या 137 में अभी तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। पार्षद सुभाष तंवर ने बताया कि इस इलाके में करीब 1,250 मतदाता हैं और प्रशासन ने इसे बूथ 137 में शामिल किया हुआ है। एसआईआर के तहत सबसे पहले इस क्षेत्र की मैपिंग और मकानों की नंबरिंग होनी चाहिए थी लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस भी बीएलओ की यहां ड्यूटी लगाई जाती है वह किसी न किसी कारण से अपनी ड्यूटी कटवाकर दूसरी जगह चला जाता है। इस संबंध में वे चुनावी कार्यालय के कानूनगो रामफल से भी मिले लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि यदि मैपिंग नहीं हुई तो क्षेत्र के लोगों के वोट कट सकते हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर भी प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। महिलाओं ने बताया कि वोट कटने की स्थिति में विधवा पेंशन सहित अन्य सरकारी लाभ भी प्रभावित हो सकते हैं। इस संबंध में चुनावी कार्यालय के कानूनगो रामफल ने बताया कि मैपिंग संबंधी प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed