फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   women murder, police, youth arrested

देवर ने तेजधार हथियार से वार कर ली भाभी की जान

Sat, 06 Mar 2021 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
women murder, police, youth arrested
गांव हालुवास में महिला की हत्या के बाद घर के बाहर जुटे ग्रामीण। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले के गांव हालुवास में शुक्रवार की शाम एक युवक ने तेजधार हथियार से अपनी भाभी की हत्या कर दी। युवक ने अपनी भाभी की गर्दन, हाथ और कमर पर तेजधार हथियार से वार किए। वारदात के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

उधर, शाम साढ़े 7 बजे आरोपी ने रोहतक में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल को वहां से तुरंत रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर ले गई।
विज्ञापन

वहीं हत्या की सूचना के बाद डीएसपी वीरेंद्र सिंह, सदर थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर विद्यानंद मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। मृतका का पति चरखी दादरी में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। वारदात के बाद गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे का है। गांव हालुवास वासी सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी कृष्ण कुमार के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा सेना में है तो दूसरे नंबर का संजय हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत है और तीसरा सचिन अविवाहित है। तीनों भाई अलग-अलग मकान बनाकर रहते हैं। सबसे छोटा सचिन अपने माता-पिता के साथ रहता है। आरोप है कि सचिन ने शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे अपने भाई संजय के घर आकर 30 वर्षीय भाभी मोनिका के साथ झगड़ा किया। आरोप है कि इसी दौरान तेजधार हथियार से सचिन ने भाभी की गर्दन, हाथ, कमर पर वार किए। वारदात के बाद वह मौके से अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में सभी जगह खून फैला हुआ था। अर्धनग्न हालत में मोनिका का शव पड़ा था।
रसोई से कमरे तक फैला खून
वारदात के बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों में पहले रसोई में झगड़ा हुआ। इसके बाद वहीं तेजधार हथियार से युवक ने महिला पर हमला शुरू कर दिया। इसके बाद महिला कमरे में आई, जहां उसकी गर्दन व अन्य जगह वार कर हत्या की गई। रसोई और कमरे में खून फैला हुआ था।
घर पर नहीं था कोई
संजय के घर में उसकी पत्नी मोनिका के अलावा दो बेटे सात वर्षीय आयुष और चार वर्षीय वैभव है। वारदात के समय दोनों बच्चे ट्यूशन पर गए हुए थे, जबकि पति संजय ड्यूटी पर था। घर में मोनिका के अलावा कोई नहीं था। कहा जा रहा है कि साजिश रचकर ऐसे समय को चुना गया, जब घर पर कोई नहीं था।
महीनेभर पहले ही अलग हुए माता-पिता और देवर
ग्रामीण बताते हैं कि महीनेभर पहले तक सभी इकट्ठा रहते थे। महीनेभर पहले ही मृतका की सास, ससुर और देवर गांव के बाहरी साइड बनाए हुए मकान में शिफ्ट हुए हैं।
अंतिम संस्कार कब करोगे, दो की तैयारी कर लेना...
वारदात के बाद आरोपी सचिन ने अपने जीजा निरंजन को फोन कर बातचीत की और आत्महत्या करने जैसी बातें कहीं। कहा कि अंतिम संस्कार आज करोगे या कल। दो की तैयारी कर लेना।
वर्जन
गांव में युवक सचिन ने अपनी भाभी मोनिका की हत्या कर दी है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है और आरोपी भी फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
- हरीश कुमार, सरपंच हालुवास
वर्जन
हालुवास गांव में युवक सचिन ने अपनी भाभी मोनिका की तेजधार हथियार से हत्या की है। गर्दन पर ज्यादा वार किए हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार है। आरोपी ने तेजधार हथियार से करीब 8-10 वार किए हैं।

- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी
आरोपी देवर ने रोहतक में किया आत्महत्या का प्रयास, घायल
रोहतक। भिवानी जिले के हालुवास क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे भाभी की हत्या करने वाले आरोपी देवर सचिन ने शाम साढ़े 7 बजे रोहतक में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। जीआरपी को कंट्रोल रूम से गोरखधाम के सामने ट्रैक पर खून से लथपथ हालत में घायल युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल को वहां से तुरंत पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ले गई। जांच अधिकारी जीआरपी के एसआई राजबीर ने बताया कि घायल ने अपनी पहचान सचिन के रूप में बताई है। साथ ही उसने यह भी बताया कि वह भिवानी में अपनी भाभी की हत्या कर रोहतक पहुंचा और यहां ट्रेन के आगे कूदकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। युवक के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है। युवक से मिली जानकारी के आधार पर भिवानी पुलिस से संपर्क किया गया। सूचना मिलने के बाद देर रात भिवानी पुलिस भी रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर पहुंची। भिवानी पुलिस व जीआरपी ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed