फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women kept Karva Chauth fast for the long life of their husbands.

Bhiwani News: महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा करवाचौथ का व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women kept Karva Chauth fast for the long life of their husbands.
भिवानी। करवाचौथ पर बुधवार को महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए चौथ माता की कथा सुनी। इसके बाद रात को चांद के दीदार करने के बाद ही महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत संकल्प पूरा किया।
विज्ञापन




करवाचौथ को लेकर नवविवाहितों में उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने सुबह से ही व्रत को लेकर तैयारियां करनी शुरू कर दी। महिलाओं ने निर्जला और निराहार रहकर पूरा दिन व्रत रखा। महिलाओं ने व्रत के लिए नए वस्त्र पहने, सोलह शृंगार किया। महिलाओं ने सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कथा सुनी। पंडितों के घर कथा सुनने वाली महिलाओं की लाइनें सुबह से ही लगनी शुरू हो गई। इस दौरान परिवार की बुजुर्ग महिलाओं ने विवाहित महिलाओं को करवा चौथ माता की पौराणिक कथा सुनाई। कथा सुनने के बाद महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं रात को छलनी में चांद व अपने पति को देखकर अपना व्रत खोला।
विज्ञापन



बुधवार को अलसुबह 3 बजे महिलाएं उठ गईं। इस दौरान महिलाओं ने सरगी खाई। सरगी उसे कहते है जिसे सास अपनी बहू को देती है। सरगी के लिए सास मिठाई, फल, फेमियां, मठियां व अन्य सामान देती हैं। महिलाएं सरगी सुबह 4 बजे से पहले खाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed