फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women demonstrated and demanded investigation of the city council scam

महिलाओं ने प्रदर्शन कर नगर परिषद घोटाले की जांच की मांग की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Women demonstrated and demanded investigation of the city council scam
नगर परिषद घोटालों की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर नारेबाजी करतीं महिलाएं। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद में करोड़ों का घोटाला उजागर होने के बाद शनिवार को सेक्टर 13 व 23 की महिलाओं ने प्रदर्शन कर मामले की पूरी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को सेक्टर-13 व 23 की महिलाओं ने नगर परिषद के भ्रष्ट अधिकारियों व निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ रोष जताया। बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्य मीना जांगड़ा ने आरोप लगाया कि हुडा सेक्टर की दोनों कॉलोनियों में हुए विकास कार्यों में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार किया गया है। ग्रीन बेल्ट, पार्कों के रखरखाव, स्ट्रीट लाइटों, व गलियों के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि घोटालों में संलिप्त दोषियों को तुरंत जांच करके गिरफ्तार किया जाए और घोटालों की राशि उनकी प्रॉपर्टी जब्त करके वसूली जाए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गत पांच सालों के दौरान नगर परिषद भिवानी भ्रष्टों का अड्डा बनी रही। विपक्ष के वे तमाम नेता, जिन्हें जनहित में घोटालों के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए थी वे सारे चुप होकर घरों में बैठे हैं, क्योंकि भ्रष्टाचार का हिस्सा पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं ने मिल बांटकर खाया है। इसीलिए शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को सड़क पर उतरकर संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग की कि सेक्टर में पानी की सप्लाई का समय दिन के 11 बजे के बजाय सुबह सात बजे किया जाए, ताकि कामकाजी महिलाएं ड्यूटी पर जाने से पहले पानी भर सकें। उन्होंने यह भी मांग की कि सेक्टर में बंदरों की समस्या गंभीर रूप से बनी हुई है और उत्पाती बंदर कई महिलाओं को घायल भी कर चुके हैं। जिला प्रशासन को इस समस्या से क्षेत्रवासियों को निजात दिलानी चाहिए। इस अवसर पर गीना यादव, संगीता, कांता, ममता, अनीता शर्मा, अनीता यादव, सुदेश दहिया, सुदेश, धनपति आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed