फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women blocked Dadri Gate Chowk for drinking water with empty pots.

Bhiwani News: खाली मटकों के साथ पेयजल के लिए महिलाओं ने लगाया दादरी गेट चौक पर जाम

Wed, 09 Oct 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women blocked Dadri Gate Chowk for drinking water with empty pots.
भिवानी। खाली मटकों के साथ पेयजल के लिए दादरी गेट गली नंबर पांच की महिलाओं ने चौक पर जाम लगा दिया। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई के दायरे में आने वाले दादरी गेट चौक पर बुधवार सुबह दस बजे महिलाओं ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने चौराहे के चारों तरफ के रास्तों को रस्सी से बंद कर दिया। इसकी वजह से अग्रसेन चौक से हनुमान गेट और हनुमान गेट से अग्रसेन चौक के अलावा जैन चौक, ढाणा रोड और कोंट रोड का रास्ता भी बंद हो गया। इस वजह से वाहन भी करीब घंटे भर जाम में फंसे रहे। महिलाओं ने खाली मटकों के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि पिछले नौ माह से इलाके में पानी की दिक्कत बनी है। घरों के अंदर भी गंदा पानी पहुंच रहा है। वे विधायक से लेकर संबंधित अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने कहा कि वोट देकर उन्होंने नई सरकार को चुना है, लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। गुस्साई महिलाओं ने रास्ता नहीं खोला। महिलाएं अपनी मांग पर डटी रहीं। उनका कहना था कि जब तक अधिकारी उनकी पेयजल संबंधी समस्या का समाधान नहीं कराते रास्ता नहीं खोलेंगी।
पानी के टैंकरों के लिए भी महिलाओं में होता है झगड़ा
जाम स्थल पर डटी महिला बिमला, कमला रानी, कमलेश, रजनी, लक्ष्मी ने बताया कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कभी कभार यहां पानी के टैंकर भिजवाता है तो पहले पानी भरने को लेकर महिलाओं के बीच भी आपस में यहां झगड़ा हो जाता है। टैंकर से भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। ऐसे में महिलाओं को दूर दराज से भी पीने का पानी लाना पड़ता था। वहीं रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है।
बच्चों के लिए नहाने का पानी नहीं, घरों के आगे खोद डाले गड्ढे
दादरी गेट क्षेत्र की गली पांच निवासी मोनिका, कमला, दयावंती ने बताया कि बच्चों को नहलाकर स्कूल भेजने के लिए भी पानी नहीं मिलता। घरों के आगे गहरे गड्ढे खोद डाले हैं, जिनसे हादसों का भी अंदेशा बना रहता है। पानी की समस्या का समाधान भी नहीं हुआ। पिछले नौ माह से गंदा पानी सप्लाई में आ रहा है।

चुनावी ड्यूटी की वजह से काम नहीं हो पाया था, हमने इलाके के लोगों को समाधान का भरोसा दिलाया था। वीरवार तक पाइप लाइन जोड़कर काम पूरा करा दिया जाएगा। लाइन के बीच में सीवर लाइन आ गई थी, जिसकी वजह से दिक्कत बनी थी। अब यहां पानी की कोई दिक्कत नहीं रहेगी।
- सतीशचंद्र, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article