फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman withdraws Rs 1.48 lakh from youth's account as SBI employee

नकली एसबीआई बैंक कर्मी बन युवक के खाते से निकाले 1,48,470 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman withdraws Rs 1.48 lakh from youth's account as SBI employee
एसबीआई कर्मी बन महिला ने युवक के खाते से निकाले 1.48 लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। एक महिला ने अपने-आप को एसबीआई की कर्मी बता युवक के क्रेडिट कार्ड के खाते से 148470 रुपये निकाल लिए। युवक को जब खुद के साथ धोखाधड़ी होने का अंदाजा हुआ तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में हनुमान गेट निवासी राधेश्याम ने बताया कि उसने एसबीआई कार्ड के लिए अप्लाई किया था। जो उसे 15 दिन पहले प्राप्त हुआ। आठ जनवरी को उसके पास एक महिला का फोन आया जिसने खुद को एसबीआई की कर्मी बताया और युवक से उसके मोबाइल फोन पर आया संदेश की जानकारी मांगी थी। युवक ने महिला के झांसे में आकर उसे जानकारी दे दी। कुछ देर बाद उसके फोन पर पैसे निकलने का संदेश आया। तब युुवक ने वापस फोन कर महिला से कहा कि उसके खाते से 48,480 रुपये निकलने का संदेश आया है, तब महिला ने कहा कि उसके कार्ड की लिमिट 1,50,000 रुपये है और वो इसमें तीन बार कार्ड का प्रयोग करेंगी। इसके बाद युवक के पास फिर से खाते से 99,990 रुपये निकलने का संदेश आया, लेकिन जब युवक ने दोबारा महिला को फोन मिलाया तो उसने फोन काट दिया। इससे चिंतित होकर युवक ने जब कस्टमर केयर वालों के पास फोन मिलाया और उसके कार्ड की लिमिट पूछी तो उन्होंने बताया कि उसके कार्ड की लिमिट 1531 रुपये है। जब युवक ने पैसे निकालने से मना किया तो कस्टमर केयर वालों ने बताया कि आज ही उसके कार्ड से रुपये निकाले गए हैं। युवक को तब समझ आया कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ में यह भी बताया कि उसके पैसे हाउसिंग डॉट कॉम पर निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed