फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman who went to Chandigarh for eye checkup found corona infected

आंखों की जांच कराने के लिए चंडीगढ़ गई महिला मिली कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman who went to Chandigarh for eye checkup found corona infected
भिवानी। चंडीगढ़ पीजीआई में आंखों की जांच कराने गई एक महिला को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला को कोरोना का सामान्य वैरिएंट है। महिला की हालत सामान्य है और उसे घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल कोरोना के तीन मरीज हैं। इनमें से दो शहरी और एक ग्रामीण क्षेत्र से है। तीसरा केस गांव भानगढ़ निवासी एक महिला है। महिला की उम्र 60 साल है। महिला की आंखों में दिक्कत आने पर वह जांच कराने के लिए चंडीगढ़ पीजीआई गई थी। वहां जांच से पहले कोरोना का सैंपल लिया गया। जांच में वह संक्रमित पाई गई। इस संबंध में पोर्टल से सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर के आसपास के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

विदेश से कुल 218 लौटे
अब तक कुल 218 लोग जिले में विदेश से लौट कर आए हैं। इनमें से फिलहाल 66 यात्री एकांतवास में हैं, जबकि 84 का एकांतवास पूरा हो गया है। इनमें से 10 हाई रिस्क श्रेणी में हैं। ये उन देशों से लोटे हैं जहां कोरोना संक्रमण ज्यादा फैला हुआ है। अन्य जिलों से 68 लोग थे, जिन्हें गृह जिले भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed