फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   woman protest, water crisis, water bill

पेयजल किल्लत पर फूटा सेक्टर की महिलाओं का गुस्सा

Fri, 05 Mar 2021 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
woman protest, water crisis, water bill
पेयजल किल्लत के चलते रोष जताती सेक्टर की महिलाएं। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सेक्टर 13 व 23 में गर्मियों की शुरुआत में गंभीर पेयजल संकट गहराने से नाराज महिलाओं ने वीरवार को बैठक बुलाई। महिलाओं ने पानी के बिलों के बहिष्कार की भी चेतावनी दी। महिलाओं ने कहा कि जब तक पानी नहीं तब तक पानी के बिल भी नहीं भरेंगे।
विज्ञापन

सेक्टरवासी मीना जांगड़ा, गिना यादव, धनपति, अनीता शर्मा, अंजना, डॉ. सुमन, अलका जांगड़ा, मीनू बंसल ने कहा कि पिछले एक माह से सेक्टर में गंभीर पेयजल संकट गहराया हुआ है। देर रात तक पानी के इंतजार में महिलाएं रात रात भर जाग रही हैं, लेकिन फिर भी पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। महिलाओं ने कहा कि सेक्टर में पानी के बिलों का शहरी दायरे से अलग ही स्लैब बना हुआ है। जबकि सेक्टरवासियों को पानी की काफी महंगी दरों का भुगतान करना पड़ता हैं, जबकि सेक्टर में पानी की बूंद तक नहीं आ रही है। महिलाओं ने कहा कि सेक्टर में पानी के भारी भरकम बिल थमाए गए हैं, जबकि एक माह से तो पानी ही कभी कभार आ रहा है। महिलाओं ने इस संबंध में हुडा अधिकारियों से भी जल्द से जल्द पानी की समस्या के समाधान की गुहार लगाई। महिलाओं ने कहा कि सेक्टर के लोग पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं, जबकि सेक्टर में इन सब चीजों की कोई परेशानी नागरिकों को नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर के अंदर सीवर ठप पड़े हैं। इस वजह से गंदे पानी की आपूर्ति भी होती है। महिलाओं ने बताया कि अगर जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पानी के बिलों की होली भी जलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed