फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   woman, murder, case file

भूमि विवाद में महिला की हत्या, 12 लोगों पर केस दर्ज

Wed, 05 Feb 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
woman, murder, case file
मृतका आजाद । - फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
क्षेत्र के गांव मिरान में भूमि विवाद में एक 45 वर्षीय महिला की सिर में चोट मारकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला अपने घर के ही आंगन में मृत मिली। मृतका का अपने मायके और ससुराल दोनों जगह भूमि विवाद चल रहा था। मृतका की बेटी ने दोनों जगह के 12 लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। सूचना पर तोशाम थाना पुलिस के अलावा पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया स्वयं भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। मामला मंगलवार रात का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव मिरान वासी 45 वर्षीय महिला आजाद देवी का शव उसके घर के आंगन में ही खून से लथपथ मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोट लगी थी। मृतका की बेटी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे दो बहनें हैं और दोनों शादीशुदा हैं। उसकी मां मृतका आजाद देवी गांव मिरान की बेटी व गैंडावास गांव की बहू थी। वह दोनों जगह रहती थी। उसके पिता की करीबन 25-26 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। उसके मां के तीन अन्य बहने और कोई भाई नहीं है। इस कारण उसकी मां ही नाना की जमीन को संभालती थी। उसकी नानी ने साढ़े पांच एकड़ जमीन मेरी मां के नाम कर दी थी। उसकी मां ने गांव गैंडावास की जमीन का हिस्सा न मिलने पर उसके ताऊ राम कुमार व महाबीर के खिलाफ दिवानी केस किया हुआ था, जिसमें उसके ताऊ जीत गए थे। गांव मिरान की जमीन को लेकर उसकी मौसी वनस्पति व कमला ने तोशाम अदालत में दिवानी दावा किया हुआ था। जिसमें उसकी मृतका मां आजाद देवी जीत गई थी। उनका जमीन को लेकर केस भिवानी अदालत में विचाराधीन है। उसकी मां तीन फरवरी को गांव गैंडावास से मिरान आई थी। चार फरवरी को रात नौ बजे भी उसकी मां से बात हुई थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे उसके ताऊ राम कुमार का उसके ससुर के पास फोन आया कि आजाद देवी की मिरान में हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद वह, उसके ससुर व परिवार के दो-तीन अन्य सदस्य गांव पहुंचे। मिरान में पहुंचकर देखा तो उसकी मां का शव घर में पड़ा था। उसके मुंह और सिर पर चोट मारी हुई थी। मुंह खून से लथपथ था। सोनू ने बताया कि उसकी मां की रात को हत्या कर दी गई है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मृतका आजाद की बेटी सोनू की शिकायत पर मिरान निवासी कुलदीप, संदीप, प्रदीप, कृष्ण, अशोक, कमल व गैंडावास निवासी राजेश, महाबीर, सुरेंद्र, विनोद, रामकुमार व लसेड़ी निवासी दलबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जय सिंह, एसएचओ, तोशाम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed