{"_id":"6abebf80c296f60f5f0371ba","slug":"special-gram-sabhas-will-be-held-today-in-the-districts-312-gram-panchayats-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157970-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिले की 312 ग्राम पंचायतों में आज होंगी विशेष ग्राम सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिले की 312 ग्राम पंचायतों में आज होंगी विशेष ग्राम सभाएं
विज्ञापन
भिवानी। सेवा संकल्प अभियान के तहत दो अक्तूबर को जिले की सभी 312 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं होंगी। इनमें गांवों के समग्र विकास के साथ पेयजल, स्वच्छता, ग्राम पंचायत विकास योजना और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
डीसी साहिल गुप्ता ने ग्राम सभाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। ग्राम सभाएं सुबह 11 बजे और दोपहर बाद दो बजे होंगी। इनमें गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी चर्चा होगी।
डीसी ने बताया कि महाग्राम पंचायतों में वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा तोशाम, रविंद्र दलाल बड़सी गुजरान व बड़सी जाटान और डीडीपीओ सोमबीर कादयान चांग में उपस्थित रहेंगे। बिजली, जनस्वास्थ्य, शिक्षा, भू-संरक्षण, बागवानी, महिला एवं बाल विकास, कृषि, क्रीडा और सौर ऊर्जा विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी ग्राम सभाओं में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
पेयजल, स्वच्छता और विकास कार्यों की होगी समीक्षा
ग्राम सभाओं में पेयजल आपूर्ति, गंदे पानी की निकासी व प्रबंधन, अमृत सरोवर, जलभराव और जल निकासी की समस्याओं की समीक्षा होगी। जल अर्पण अभियान के तहत जल जीवन मिशन के सहयोग से हर घर जल व्यवस्था की स्थिति देखी जाएगी। स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा कर गांव को स्वच्छ व कचरा मुक्त बनाने के उपाय किए जाएंगे। सरकारी भवनों के रखरखाव और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज विकास कार्यों की स्थिति भी जांची जाएगी।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पंच, सरपंच, सफाई मित्र, स्वयं सहायता समूह, युवा क्लब, पुस्तकालय, अधिकारी, स्काउट्स एवं गाइड्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों के साथ स्वच्छता की प्रगति की समीक्षा होगी। वीबी जीरामजी योजना के तहत अधिक से अधिक विकास कार्य कराने, गांव को पूर्ण रूप से बाल विवाह मुक्त बनाने तथा परिवार पहचान पत्र में आय आदि के सत्यापन व जांच पर भी चर्चा की जाएगी।