फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman hanged herself inside the house, case filed against four including husband

घर के अंदर महिला ने फंदे पर लटककर दी जान, पति सहित चार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself inside the house, case filed against four including husband
भिवानी। गांव तिगड़ाना में घर के अंदर एक महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव का नागरिक अस्पताल में शुक्रवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, मृतक महिला के पिता ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इस पर मृत महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना में दिए बयान में गांव सैय निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी सीमा (35) की करीब 16 साल पहले तिगड़ाना निवासी एक व्यक्ति के साथ शादी की थी। शादी के बाद सीमा को दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले काफी तंग करते थे। इसी के चलते उसकी बेटी सीमा ने घर के अंदर कमरे में गले में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पीड़ित पिता ने अपने बेटी के पति और जेठ सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

वर्जन:::
मृतका के पिता कृष्ण कुमार की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। फिलहाल शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन शर्मा, एसएचओ, सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed