फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   woman from Rodha village in Bhiwani has leveled serious allegations of her daughter being held hostage

Bhiwani: रोढ़ा गांव की महिला ने बेटी को बंधक बनाए जाने का लगाया गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Wed, 11 Feb 2026 01:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहल (भिवानी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल (भिवानी) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 11 Feb 2026 01:13 PM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया कि आखिरी बार 26 जनवरी 2026 को उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। उसके बाद से मन्नत का मोबाइल फोन बंद चल रहा है और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। परिवार को एक वीडियो क्लिप मिली है, जिसमें एक महिला कार में रील बना रही है।

विज्ञापन
woman from Rodha village in Bhiwani has leveled serious allegations of her daughter being held hostage
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के बहल थाना क्षेत्र अंतर्गत रोढ़ा गांव की एक महिला ने अपनी बेटी को बंधक बनाए जाने और गुम होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से तत्काल बरामदगी की मांग की है। मामले में बेटी के पति, जो भारतीय सेना में तैनात हैं, पर संदेह जताया जा रहा है। रोढ़ा निवासी सुशीला देवी ने बहल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी मन्नत की शादी 28 मई 2025 को सेहर गांव निवासी अतुल से हुई थी। दामाद अतुल भारतीय सेना में श्रीगंगानगर में कार्यरत हैं और दोनों सेना के क्वार्टर में रहते थे।

विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि आखिरी बार 26 जनवरी 2026 को उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। उसके बाद से मन्नत का मोबाइल फोन बंद चल रहा है और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। परिवार को एक वीडियो क्लिप मिली है, जिसमें एक महिला कार में रील बना रही है और उनकी बेटी बेहोशी की हालत में गाड़ी की सीट पर पड़ी दिख रही है। इस वीडियो से परिवार में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


सुशीला ने आगे बताया कि दामाद अतुल ने 29 जनवरी 2026 को फोन कर उन्हें आश्वासन दिया कि मन्नत उनके पास सुरक्षित है। हालांकि, सेना के अधिकारियों को दी गई जानकारी में दावा किया गया कि बेटी अमेरिका चली गई है। दोनों बयानों में विरोधाभास होने से परिवार को गहरा संदेह हुआ है और उन्हें लगता है कि बेटी को जबरन बंधक बनाया गया है या उसके साथ कोई गड़बड़ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहल थाना प्रभारी संजय ने पुष्टि की कि महिला की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच में वीडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच, दामाद अतुल से पूछताछ, सेना अधिकारियों से संपर्क और अन्य संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस ने मामले को संवेदनशील बताते हुए कहा है कि बेटी मन्नत की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed