{"_id":"5f4e9c558ebc3e54d459e48a","slug":"woman-eat-posion-court-campus-die-bhiwani-news-rtk5715609124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालवालों से परेशान महिला ने कचहरी में निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालवालों से परेशान महिला ने कचहरी में निगला जहर, मौत
विज्ञापन
ससुरालवालों और आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने कोर्ट परिसर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की मां ने उसकी सास व पति पर तंग करने का आरोप लगाया। वहीं परिवार के मौजिज लोगों के न आने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं हुई थी। मृतका ने अपने पति पर खर्चे के लिए केस कर रखा था, वहीं उसकी सास ने उसपर मकान खाली कराने के लिए केस कर रखा था। मामला मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे का है।
लघु सचिवालय परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक एक महिला गिर गई। उसके साथ करीब पांच वर्ष की बच्ची भी थी। महिला को उपचार के लिए आसपास के लोग व एक जानकार युवक सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान शाम करीब चार बजे महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान करीब 30 वर्षीय अर्चना के रूप में हुई। महिला गांव सांगा की बेटी है और करीब 11 वर्ष पहले उसकी लोहरवाड़ा वासी मनोज के साथ शादी हुई थी। मनोज का परिवार सेक्टर 13 में रहता था तो वह भिवानी के ही सेक्टर 13 में रह रही थी। बताया जा रहा है कि उसकी सास जो कि सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षिका है और उसका बेटा करीब सात माह पूर्व उसे छोड़कर अपने गांव लोहरवाड़ा चले गए। उसकी सास ने उस पर सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत केस दर्ज करा मकान खाली कराने की मांग की थी। जिसके बाद मार्च माह में महिला ने भी अपने पति के खिलाफ खर्चे के लिए केस किया। लॉकडाउन और अब अनलॉक के दौरान भी कोर्ट केसों की सुनवाई पूरी तरह न होने के कारण महिला के केस की भी सुनवाई नहीं हुई थी। मंगलवार को भी महिला केस के चलते ही वकील से मिलने कोर्ट आई थी मगर वकील से बातचीत नहीं हो पाई। महिला की मां वीरमति ने बताया कि उसका पति मनोज और सास उसे तंग करते थे। अब यहां भिवानी में उसे अकेला छोड़ अपने गांव चले गए। उसे कोई खर्चा नहीं दे रहे थे जबकि उसकी सास मुख्य शिक्षिका के पद से सेवानिवृत्त है। ससुर भी ए क्लास अधिकारी पद से सेवानिवृत्त था, जिनका पिछले दिनों निधन हो गया।
बिना संसाधन छह माह से पाल रही थी दो बेटियां, बिजली का कनेक्शन भी कटा
पति और सास द्वारा उसे सेक्टर के मकान में छोड़े जाने के बाद महिला आर्थिक तंगी से भी गुजर रही थी। उसकी दो बेटियां करीब पांच वर्ष और करीब 10 वर्ष की है। बताया जाता है कि आर्थिक स्थिति इस कदर थी कि उसके घर का बिजली कनेक्शन कट चुका था और वह बेटियों की स्कूल की फीस भी जमा नहीं करवा पाई थी।
विज्ञापन
मासूम बच्चियों को नहीं पता कहां है मां
महिला की मौत के बाद उसकी दो मासूम बच्चियां अपनी नानी के साथ अस्पताल चौकी में ही बैठी थी। उन्हें नहीं पता कि क्या हो रहा है और उनकी मां कहां है। छोटी बच्ची अपनी नानी के साथ ही रही।
वर्जन-
महिला अर्चना ने अपनी पति पर खर्चे के लिए केस कर रखा था जबकि उसकी सास ने उस पर मकान खाली कराने के लिए सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत केस कर रखा है। महिला आज कोर्ट में मुझसे मिलने आई थी मगर मैं किसी अन्य केस में व्यस्त होने के कारण मुलाकात नहीं कर पाया। शाम को सूचना मिली कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है।
- सुभाष प्रजापत, महिला के अधिवक्ता
महिला ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ निगला है। जिस कारण उसकी मौत हुई। महिला की माता ही अभी आई हुई है। परिवार के और गांव के मौजिज लोगों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर विक्रांत, एसएचओ सिविल लाइन थाना