फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman dies due to balcony falling in under construction house

Bhiwani News: निर्माणाधीन मकान में छज्जा गिरने से महिला की मौत

Sat, 13 Jul 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 13 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to balcony falling in under construction house
भिवानी। गांव कुसुंभी में शनिवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इसकी जानकारी भी जूई कलां पुलिस थाना में दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव कुसुंभी में कमलेश (48) निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थी कि इसी दौरान मकान के पुराने हिस्से का छज्जा उसके ऊपर आ गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बेसुध हालत में कमलेश को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जूई कलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसा निर्माणाधीन मकान में छज्जा गिरने से हुआ है। मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। परिजनों ने बताया कि कमलेश चार बच्चों की मां थी। उसकी दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि उसके दो बेटे अभी अविवाहित हैं। कमलेश के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed