{"_id":"69249ca0c49f13b5a104827f","slug":"woman-dies-after-electric-wire-gets-entangled-around-her-neck-in-a-moving-pickup-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142971-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चलती पिकअप में महिला के गले में उलझा बिजली का तार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चलती पिकअप में महिला के गले में उलझा बिजली का तार, मौत
Mon, 24 Nov 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
बहल। सिरसी गांव के पास बहल-लोहारू रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में चलती पिकअप गाड़ी में पीछे बैठी महिला के गले में सड़क पर गिरा बिजली का तार उलझ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर बहल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहारू भेजा।
जानकारी के अनुसार चैहड़ कलां निवासी 32 वर्षीय रेखा अपने पुत्र के साथ बहल में घरेलू काम से आई थी। काम निपटाकर दोनों बहल से चैहड़ खुर्द की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी में सवार हो गए। जैसे ही वाहन सिरसी गांव के पास पहुंचा सड़क पर गिरा बिजली का तार अचानक रेखा के गले में लिपट गया। तार उलझते ही रेखा की गर्दन से खून बहने लगा और वह वहीं बेहोश होकर गिर गईं।
उनका पुत्र उन्हें पिकअप से बहल अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर चैहड़ पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची और परिस्थितियों की जांच की। रेखा दो पुत्रों की मां थीं और अपने पति के साथ मजदूरी कर परिवार का गुजारा करती थीं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी।