फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   woman die in corona, 150 new positive cases found, doctors, sampling

150 नए संक्रमित मिले, कोरोना संक्रमण से महिला की मौत

Sat, 17 Apr 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
woman die in corona, 150 new positive cases found, doctors, sampling
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को 150 नए संक्रमित सामने आए और लोहारू निवासी महिला की मौत हो गई। कोरोना की दूसरी लहर की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले सात दिन में 716 नए कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। इस महीने करीब 13 संक्रमित अपनी जान गवां चुके हैं। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 7309 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 665 हैं। जिले में 158 कोरोना संक्रमित अब तक अपनी जान गवा चुके हैं। शनिवार को 53 संक्रमित ठीक भी हुए। वहीं 1102 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

फरवरी माह में जहां कोरोना वायरस को भिवानी जिले से पूरी तरह खत्म करने की तैयारी चल रही थी और महज दो ही एक्टिव केस थे। लेकिन दूसरी लहर ने सारी व्यवस्थाएं ही बदल दी है। ज्यादा चिंताजनक बात है कि पॉजिटिव मिलने वालों में 25 फीसदी तक विद्यार्थी और छोटे बच्चे हैं। करीब 30 से 40 फीसदी गृहिणियां है। बाकी में सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, दुकानदार, रोडवेज कर्मचारी, बुजुर्ग पॉजिटिव मिल रहे हैं। ऐसे में खतरा ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन

57 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम
लोहारू क्षेत्र के गांव झांझड़ा से 57 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने उपचार के दौरान हिसार के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार महिला को डेढ-दो माह से कैंसर की भी समस्या थी। जिसका इलाज चल रहा था। महिला को 11 अप्रैल को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां 13 अप्रैल को कोरोना टेस्ट हुआ और 14 अप्रैल को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 17 अप्रैल को सुबह महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्कूल-कॉलेज और धर्मशालाओं में क्वारंटीन सेंटर की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग ने लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए पिछले वर्ष की तरह एक बार फिर स्कूल-कॉलेजों और धर्मशालाओं में क्वारंटीन सेंटर बनाने की तैयारी कर ली है। कुछ को स्वीकृति भी मिल गई है। विभाग अधिकारियों की माने तो फिलहाल 1227 लोगों को दाखिल करने की व्यवस्थाएं की जा चुकी है। 56 बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है और सरकारी अस्पताल में 28 बेड की आईसीयू व्यवस्था की है। प्राइवेट अस्पतालों में भी 14 बेड आईसीयू के लिए रिजर्व किए हैं।
लोग बरत रहे लापरवाही
बेशक पिछले सात दिन में 700 से अधिक कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं, बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों में ग्राहकों के ही नहीं बल्कि दुकानदारों तक के चेहरों से मास्क गायब है। लापरवाही का आलम यहीं समाप्त नहीं होता बल्कि सब्जीमंडी रोहतक गेट पर सुबह लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शाम को कृष्णा कॉलोनी मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सामान्य अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बस स्टैंड पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

चिड़ीपाल गली व सेक्टर-13 में बनाए माइक्रो कंटेनमेंट जोन
भिवानी (संवाद)। कोविड-19 महामारी संक्रमण के एकाएक अधिक केस सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर जिला प्रशासन द्वारा शहर में दो जगहों पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। जिलाधीश जयबीर सिंह आर्य ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशानुसार चिड़िपाल गली में कोरोना महामारी संक्रमण के एकाएक अधिक केस सामने आए हैं। ऐसे में यहां पर पवन कुमार पुत्र रोशनलाल के घर से रिंकू पुत्र मांगेराम के घर तक माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसी प्रकार से सेक्टर 13 में मकान नंबर 2356 से 2351 तक माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। उन्होंने इन क्षेत्रों में समुचित सेवाओं व एहतियात बरतने को लेकर पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली निगम एवं नगर परिषद अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed