फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   woman die, husband, murder case file

महिला की मौत, पति व सास पर हत्या का केस दर्ज

Thu, 09 Jan 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
woman die, husband, murder case file
संदिग्ध परिस्थितियों की गई मारपीट में घायल महिला की बुधवार अलसुबह करीब पौने तीन बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव देवसर निवासी 30 वर्षीय पिंकी की शादी करीब दस साल पहले हनुमान गेट की ढ़ाणी महताबदास निवासी बिजेन्द्र के साथ हुई थी। मंगलवार रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बताया कि पिंकी के ससुराल में किसी व्यक्ति का आकस्मिक निधन हो गया था। मंगलवार को उसके मायके वाले शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। पिंकी की मां लाली जब उससे मिलने गई तो पिंकी अपने कमरे में बेहोश पड़ी थी। उसने घरेलू उपचार कर उसको होश में लाया। पिंकी ने बताया कि एक जनवरी को उसके पति की उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसको लेकर उसके पति व सास ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि उसके पांव पर गर्म प्रेस लगाने जैसे निशान थे। परिजन उपचार के लिए उसे इमरजेंसी लेकर पहुंचे। मारपीट को ज्यादा समय हुआ होने के कारण चिकित्सक ने एडमिट करने के लिए पिंकी के बयान पर हलफनामा तैयार करवाया। पिंकी ने अपने हस्ताक्षर कर बयान दिया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की है। इसकी वजह उसकी हालत इतनी गंभीर हो गई है। हालत में सुधार होने पर परिजन उसे उपचार के बाद अपने गांव देवसर लेे गए। बुधवार रात करीब पौने तीन बजे उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

अस्पताल में दोनों पक्षों में हुई नोकझोंक
जिला सामान्य अस्पताल में बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए दोनों पक्ष पहुंचे। युवती के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर बेहरमी से मारपीट करने के आरोप लगाए, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि मृतका को बीपी की शिकायत थी, जिस कारण उसकी मौत हुई है। अस्पताल में पहुंचे दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। दोनों पक्षों में तनाव को बढ़ता देख जिला सामान्य अस्पताल पुलिस चौकी में तैनात एएसआई परमजीत सिंह ने दोनों पक्षों को अलग किया। मामले की सूचना दिनोद चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मासूमों से छीन गई मां की ममता
पिंकी की शादी करीब 10 साल पहले बिजेंद्र के साथ हुई थी। इसके पहले उसकी बड़ी बहन मुनेश की शादी बिजेन्द्र के बड़े भाई धर्मेद्र के साथ हुई थी। पिंकी का इकलौता भाई गोविंद गांव में ही काम करता है। पिंकी को दो बच्चे, बेटी डिम्पल (08), बेटा पुष्पेन्द्र (05) हैं। पति-पत्नी के झगड़े ने एक पल में इन मासूमों से मां की ममता छीन ली। अभी इन मासूमों ने स्कूल में शिक्षा पाने के लिए जिन्दगी की शुरुआत ही की थी, मगर एक झटके ने इनसे जीवन की शिक्षा देने वाली मां को ही छीन लिया। मृतका पिंकी के भाई गोविन्द ने बताया कि एक जनवरी से ही उसका पति व सास उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे थे। पति पत्नी की कहासुनी अक्सर होती है मगर उसका मतलब ये नहीं की उसके साथ ऐसे मारपीट करे।

मृतका पिंकी के भाई गोविंद ने बयान में मृतका के पति बिजेन्द्र व सास छज्जा देवी के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। उसके बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- दशरथ, इंचार्ज, दिनोद गेट पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed