फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   woman death in Sandawa

Bhiwani News: गांव संडवा में संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Mon, 10 Jun 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
woman death in Sandawa

विज्ञापन

तोशाम (भिवानी)। गांव संडवा में महिला (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

राजस्थान के चूरू जिले के तांबाखेड़ी निवासी सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के मामा, लड़के व मां का उसके घर आना-जाना था। सतबीर ने आरोप लगाया कि वे उसकी पुत्री को भी भगा ले गए थे। इस संबंध में पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि उसकी लड़की उनके पास है। वे उन पर कोई कार्रवाई करेंगे तो उसकी बेटी से शादी कर लेंगे। सतबीर ने बताया कि मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों ने 23 मार्च 2022 को फर्जी तरीके से सनातन वैदिक चरखी दादरी से विवाह का प्रमाण पत्र जारी करवा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि फर्जी तरीके से की गई शादी को न्यायालय से छिपाया और उनकी गुमशुदगी में उसकी पुत्री पर दबाव बना कर उपरोक्त सभी ने वास्तविकता छिपाते हुए रिलेशनशिप के दस्तावेज जांच अधिकारी को दिए। उसका आरोप है कि उसकी पुत्री के अत्याचार किया जा रहा है। सोमवार को संडवा गांव से किसी ने सूचना दी कि उसकी बेटी सुशीला की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई है। आरोप है कि मृतका के ससुरालवाले गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार करके सबूत नष्ट करने के फिराक में थे, तभी उन्होंने तोशाम पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सास, ससुर, ननद, पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed