{"_id":"67593cbba2ff242ec5037961","slug":"woman-crushed-to-death-by-school-bus-driver-absconds-from-the-spot-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126960-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्कूल बस ने महिला को कुचला मौत, चालक माैके से हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्कूल बस ने महिला को कुचला मौत, चालक माैके से हुआ फरार
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी स्कूल बस व ग्रामीण।
भिवानी। मंगलवार सुबह स्कूल बस को पीछे करते समय एक महिला कुचली गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दो घंटे बाद डायल 112 मौके पर पहुंची। मौके पर ग्रामीण जुट गए, जिसे देखकर स्कूल बस का चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग गया।
जिले के गांव नंदगांव में मंगलवार सुबह निजी स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए आई थी। वापस जाने के लिए जब ड्राइवर बस को मोड़ रहा था। उसी दौरान 40 वर्षीय रमेश कुमारी नामक महिला नीचे कुचली गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक लड़की की मां है। घटना की सूचना मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने डायल 112 को दी। डायल 112 की टीम दो घंटे बाद पहुंची।
सदर पुलिस दी शिकायत में नंदगांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि गांव के ही राज सिंह ने सड़क हादसे की जानकारी उन्हें फोन पर दी। उसने बताया कि उसके चचेरे भाई की पत्नी रमेश कुमारी को स्कूल बस ने कुचल दिया है। मौके पर पहुंचकर देखा तो रमेश कुमारी के ऊपर से बस के टायर गुजर चुके थे, जिसे बुरी तरह से कुचल दिया था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतका के देवर अनिल कुमार की शिकायत पर स्कूल बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।