फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman commits suicide by consuming poisonous substance

महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by consuming poisonous substance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि उसका पति और सास उसे तंग कर रहे थे। वहीं, मायके वालों ने महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इस घटना में पुलिस ने महिला के आरोपी पति व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
सिटी पुलिस को दी शिकायत में खरखोदा के गांव सिलाना निवासी राजेश ने बताया कि वे चार भाई-बहन हैं। सबसे बड़ा राजू, इसके बाद बहन रितू, राजेश और सबसे छोटा राकेश है। उसकी इकलौती बहन 33 वर्षीय रितू देवी की शादी करीब 15 साल पहले भिवानी के बावड़ीगेट क्षेत्रवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन को दो बेटे हैं। बड़ा 11 वर्षीय अनमोल और नौ वर्षीय गगन है। राजेश का आरोप है कि उसकी बहन को उसका पति पवन कुमार और सास शांति काफी अर्से से तंग करती थी।
विज्ञापन

पवन कुछ कामधंधा नहीं करता था। इसलिए उसे रितू के कहने पर हमने खुद ही खर्च पर ई रिक्शा दिला दी थी, जिसकी किस्तें भी हमने भुगतान की थी। हर तीसरे दिन बहन रितू को उसका पति घर पर पैसे लेने के लिए भेज देता था। उसकी बहन खुद मेहनत मजदूरी कर दोनों बच्चों का पेट पाल रही थी। आरोप है कि उसकी बहन को उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता और उसे काफी प्रताड़ित करता था। इसी से तंग आकर रितू ने सोमवार दोपहर को जहरीला पदार्थ निगल लिया। राजेश का आरोप है कि उसकी बहन को जहरीला पदार्थ भी उसी के पति पवन ने लाकर खाने के लिए दिया था। रितू को गंभीर हालत में परिजन शहर के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। राजेश का आरोप है कि उसकी बहन की मौत के बाद भी अस्पताल में उसे लावारिस छोड़कर भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मनीष वालिया ने महिला के शव को नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को मायके वाले अपने साथ दाह संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलख पड़ी मां, नहीं रुक रहे आंसू
नागरिक अस्पताल में बेटी की लाश देखकर मां बैदो बिलख पड़ी और उसकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। उसका आरोप था कि ससुराल वाले उसकी बेटी को खा गए। वहीं, भाई राजेश ने बताया कि मरने से पहले उसकी बड़े भाई राजू से फोन पर बात हुई थी। जिसने बताया था कि एक दिन रुक जाओ हम अगले दिन यहां आ जाएंगे। लेकिन उनके आने से पहले ही रितू ने खुदकुशी कर ली। उनका आरोप है कि पवन के साथ बेटी का घर बसाने की हर संभव कोशिश की, मगर पवन जुआ और शराब की आदतों की वजह से पैसे उड़ाता रहा और उसकी बेटी घर से पैसे लाकर व मजदूरी करके भी अपने आपको नहीं बचा पाई।

वर्जन:::
मृतक महिला के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल मृतका के भाई की शिकायत पर मृत महिला के आरोपी पति पवन कुमार व सास शांति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
- मनीष वालिया, इंचार्ज
जैन पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed