फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman arrested for stealing Rs 2.44 lakh from man's pocket in bus

Bhiwani News: बस में व्यक्ति की जेब से 2.44 लाख रुपये निकालने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for stealing Rs 2.44 lakh from man's pocket in bus
भिवानी। थाना सिवानी पुलिस ने बस में व्यक्ति की जेब से 2.44 लाख रुपये निकालने के मामले में एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई आरोपी महिला की पहचान राजकुमारी उर्फ कालो उर्फ काली निवासी बिठन थाना बहल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

संनेश निवासी मिरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल को वह अपने ससुर ओमप्रकाश के साथ गांव फरटीया भीमा से सुबह 8 बजे सिवानी मंडी के लिए प्राइवेट बस में चले थे। बस में सवार एक महिला ने उनके ससुर की जेब से 2.44 लाख रुपये निकल लिए थे। आरोपी महिला को वहीं मौके पर काबू करके पुलिस के हवाले किया गया था।
विज्ञापन

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सिवानी के सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बस में व्यक्ति की जेब से लाखों रुपये चोरी करने के मामले में आरोपी महिला को लोहारू मोड सिवानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपित महिला से चोरी किए गए 2.44 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed