फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman arrested for stealing 10 lakh from a bank.

Bhiwani News: बैंक में 10 लाख रुपये चुराने के मामले में महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for stealing 10 lakh from a bank.
भिवानी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की घंटाघर शाखा में 16 दिसंबर 2024 को रुपये जमा कराने आए व्यक्ति के बैग से 10 लाख रुपये चुराने के मामले में थाना शहर पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी महिला गोमती निवासी गांव कड़िया, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नरेश निवासी भिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक कैश मैनेजमेंट कंपनी में कार्यरत हैं। 16 दिसंबर 2024 को वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की घंटाघर शाखा में 30 लाख रुपये जमा कराने पहुंचे थे। वह एक बैग में रखे 20 लाख रुपये बैंक में जमा करवा रहे थे। इसी दौरान आरोपी महिला दूसरे बैग में रखे 10 लाख रुपये चोरी कर मौके से भाग गई।
विज्ञापन

थाना शहर के जांच अधिकारी पवन कुमार ने आरोपी महिला को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस इस मामले में आरोपी महिला की बेटी को गिरफ्तार कर चुकी है। उससे 9 लाख 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed