फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman accuses husband living in UAE of sexual exploitation

Bhiwani News: यूएई में रह रहे पति पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Sat, 15 Jun 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 15 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses husband living in UAE of sexual exploitation
भिवानी। महिला पुलिस थाना में शिकायत देकर एक महिला ने अपने पति पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए भी बुरा बर्ताव कर उसे यातनाएं देने की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल महिला पुलिस थाना में आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

महिला पुलिस थाना में दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2016 को बहल क्षेत्र में हुई थी। उसका पति यूएई आइसलैंड में बिजनेस करता है। उसका आरोप है कि पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है। महिला का आरोप है कि उसका पति यौन शोषण करता था। मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था। महिला ने आरोप लगाया कि 13 जनवरी 2017 को पति के साथ वह यूएई गई थी। शादी के बाद से ज्यादा समय ससुराल में रही थी। उसके पति ने विदेश में ले जाकर उसे प्रताड़ित किया और यौन शोषण कर उसकी जिंदगी नरक बना दी। इसके बाद जुलाई 2017 में वह वापस लौटी तो परिजनों को इस संबंध में बताया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला पुलिस थाना में आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed