फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Withdrawal of Rs 5.23 lakh by opening overdraft account on fixed deposit

Bhiwani News: फिक्स डिपोजिट पर ओवरड्राफ्ट खाता खोलकर व्यक्ति के 5.23 लाख रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 5.23 lakh by opening overdraft account on fixed deposit
भिवानी। एक व्यक्ति के फिक्स डिपॉजिट पर ओवर ड्राफ्ट खाता खोलकर अज्ञात ने 5 लाख 22 हजार 951 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस थाना में अज्ञात पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विजय नगर निवासी मनुज चावला ने बताया कि उसका एसबीआई बैंक में खाता है। उसने साल 2016 में चार लाख, तीन लाख और दो लाख रुपये की तीन फिक्स डिपॉजिट करवा रखी है। नवंबर 2021 में उसके पास केवाईसी अपडेट व फिक्स डिपोटिज पर ओवरड्राफ्ट खाते खोलने का मेसेज प्राप्त हुआ। इसके बाद जब वह बैंक में गया तो उसे पता चला कि खोले गए खातों में से कुल पांच लाख 22 हजार 951 रुपये निकाल लिए गए। वहीं, इस मामले के पुलिस जांच अधिकारी एएसआई विजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस मामले के आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed