फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Will preserve Agroha's heritage on the lines of Rakhigarhi: CM

अग्रोहा की विरासत को राखीगढ़ी की तर्ज पर संरक्षित करेंगे: सीएम

Fri, 29 Nov 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Will preserve Agroha's heritage on the lines of Rakhigarhi: CM
अग्रोहा हिसार के अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्रोहा के पुरातात्विक स्थल की खुदाई की मंजूरी दी है। राज्य सरकार महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा की ऐतिहासिक धरोहर को राखीगढ़ी की तर्ज पर संरक्षित करेगी। खुदाई के दौरान निकली वस्तुएं धरोहर के रूप में सहेजी जाएंगी। ताकि यहां आने वाले लोग धार्मिक व सांस्कृतिक इतिहास से रूबरू हो सकें। वे वीरवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में सावित्री जिंदल स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स और सीताराम जिंदल कन्या छात्रावास के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से हरियाणा और पंजाब की संस्कृति से रूबरू करवाया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि राखीगढ़ी में 20 दिसंबर से तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इस क्षेत्र की संस्कृति को दिखाया जाएगा। देश- विदेश के लोगों को इस स्थल की महत्ता से अवगत कराएंगे। महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का काम अंतिम चरण में है, जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा, सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए करनाल में नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज खोले गए हैं। सफीदों में भी नर्सिंग कॉलेज खोला गया है। फरीदाबाद, पंचकूला, कैथल, कुरुक्षेत्र व रेवाड़ी में सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व मंत्री अनूप धानक, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज संस्था के कोषाध्यक्ष मनमोहन गोयल, महासचिव पवन गर्ग, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, अग्रोहा मेडिकल काॅलेज की डायरेक्टर डॉ अलका छाबड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहरलाल के पास पर्ची लेकर गया तो उन्होंने फाड़ दी...
सीएम ने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनी तो लोगों ने नौकरी के लिए मुझे पर्ची थमा दी। जब मैं पर्ची लेकर सीएम मनोहरलाल के पास गया तो उन्होंने पर्ची लेकर जेब में डाल ली। इसके बाद पूछा कि सिस्टम सुधारना चाहते हो या यही चलाना है। मैंने कहा कि सिस्टम सुधारना है तो उन्होंने जेब से पर्ची निकाल कर फाड़ दी। उस दिन के बाद मैंने कभी कोई पर्ची नहीं पकड़ी।
मरीजों से अच्छी तरह बात करें, इससे मर्ज जल्द ठीक होगा
सीएम ने चिकित्सकों और मेडिकल छात्र-छात्राओं से कहा कि मरीजों से अच्छे से बात करेंगे तो आधा मर्ज तो इसी से ठीक हो जाएगा। चिकित्सकों को मरीजों का भरोसा जीतना चाहिए।
4 एकड़ में बने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में स्विमिंग पूल, जिम, योग कक्ष की सुविधा
मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में बने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और कन्या छात्रावास का उद्घाटन किया। 4 एकड़ में बने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्समें तीन मल्टीपर्पज हॉल, स्विमिंग पूल, एक जिम, योग कक्ष व रेस्टोरेंट बनाए गए हैं। तीन एकड़ में बने छात्रावास में 54 कमरे हैं। मुख्यमंत्री ने संस्थान को ऐच्छिक कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज महाराजा अग्रसेन के मानव सेवा के अभियान को निरंतर जारी रखेगा। स्वर्गीय ओपी जिंदल का लगाया पौधा आज वट वृक्ष बन गया है।
महाराजा अग्रसेन के पदचिह्नों पर चल रही सरकार : मंत्री गंगवा
पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के पदचिह्नों पर चलते हुए हरियाणा सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। राज्य सरकार आयुष्मान योजना के माध्यम से हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान कर रही है।

कैंसर अस्पताल तथा ट्रामा सेंटर समय की जरूरत : जिंदल
हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि कैंसर अस्पताल और ट्रामा सेंटर समय की जरूरत है। स्वर्गीय ओपी जिंदल के सपने को पूरा करते हुए यह मेडिकल कॉलेज रोजाना 2,500 मरीजों की ओपीडी सेवाएं दे रहा है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने में सज्जन जिंदल व जेएस फाउंडेशन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed