फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Will have to wait four to five more days for the bus blast report, ballistic investigation report sent to headquarters

Bhiwani News: बस में धमाका की रिपोर्ट के लिए चार से पांच दिन और करना पड़ेगा इंतजार, बैलेस्टिक जांच की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी

Fri, 01 May 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 01 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Will have to wait four to five more days for the bus blast report, ballistic investigation report sent to headquarters
बवानीखेड़ा। गांव मिल्कपुर के समीप प्राइवेट बस में हुए धमाके और आगजनी मामले में जांच रिपोर्ट आने में अभी चार से पांच दिन और लगेंगे। पुलिस ने बैलेस्टिक जांच की रिपोर्ट मधुबन मुख्यालय भेज दी है जबकि विभिन्न फाॅरेंसिक टीमें भी मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन

भिवानी-हांसी मार्ग पर हुए इस हादसे में सीआईडी अधिकारी सुनील कुमार और भिवानी निवासी बलजीत की मौत हो गई थी जबकि 12 से अधिक लोग झुलस गए थे। कुछ घायलों का उपचार अग्रोहा और हिसार के निजी अस्पतालों में जारी है। धमाका इतना तेज था कि करीब 200 मीटर तक बस के शीशे बिखर गए और कुछ ही सेकेंड में बस आग की लपटों में घिर गई। यात्रियों को जान बचाने के लिए बेहद कम समय मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर बेलेस्टिक जांच कराकर रिपोर्ट मधुबन मुख्यालय भेज दी है। रिपोर्ट आने में चार से पांच दिन लगने की संभावना है जिसके बाद ही धमाके के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। भिवानी, हिसार और रोहतक की फाॅरेंसिक टीमें साक्ष्य जुटाने में लगी हैं जबकि खुफिया विभाग और सीआईए की टीमें भी मामले की जांच कर रही हैं। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि बैलेस्टिक रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed