फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   will campaign for women empowerment

Bhiwani News: महिला सशक्तीकरण के लिए मुहिम चलाएगा जीडी गोयनका स्कूल

Thu, 06 Mar 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
will campaign for women empowerment
भिवानी। रोहतक रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने महिलाओं के सशक्तीकरण और संपूर्ण विकास को प्रोत्साहित करने के अपने संकल्प के तहत आए एम अ सुपर वूमन चैलेंज की घोषणा की है। यह 60-दिनों की परिवर्तन यात्रा महिलाओं को फिटनेस, स्वास्थ्य, पोषण और सौंदर्य के क्षेत्र में खुद को निखारने का अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन

स्कूल के डायरेक्टर सतीश एवं मनीष वैद ने बताया कि इस चुनौती का उद्देश्य महिलाओं को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करना है। प्राचार्या गरिमा सावलानी ने बताया कि चैलेंज के दौरान महिलाओं को मेडिटेशन और माइंडफुलनेस की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम में मिसेज इंडिया 2016 स्नेहा शेरगिल स्कूल के साथ जुड़कर प्रतिभागियों के लिए कई विशेष वर्कशॉप करेंगी। इस 60-दिनों की यात्रा में प्रतिभागियों को शहर के विभिन्न ब्रांड विशेषज्ञों की ओर से मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन


सावित्री देवी पार्क व महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण 9 को

भिवानी। गांव बापोड़ा में सावित्री देवी पार्क व महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण समारोह 9 मार्च को सुबह 11 बजे राजपूत धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। संस्थापक मामराज ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर जनरल वीके सिंह, गवर्नर मिजोरम शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी, सांसद धर्मवीर सिंह, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक योगेंद्र राणा, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed