फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Will advocate you to the Chief Minister for the start of mining work in Dadam hill

डाडम पहाड़ी में खनन कार्य की शुरूआत के लिए मुख्यमंत्री से तुम्हारी वकालत करूंगा: कृषिमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Will advocate you to the Chief Minister for the start of mining work in Dadam hill
बुशान पीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री जेपी दलाल को गुलदस्ता भेंट करते सिविल सर्जन ड? - फोटो : Bhiwani
तोशाम। लोगों के रोजगार के लिए डाडम पहाड़ी में खनन कार्य की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री से आपकी वकालत करूंगा, ताकि इलाके के लोगों को रोजगार मिल सके। यह बात गांव डाडम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी व्यवस्था को बदलकर अंत्योदय की भावना से सभी क्षेत्रों का बिना किसी भेदभाव के समान विकास करवा रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि तोशाम क्षेत्र से मेरे भावनात्मक लगाव है, इसलिए विकास के मामले में तोशाम को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने विभिन्न गांवों में करीब पांच करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कैरू को 33 लाख, बुशान में 22 लाख व विभिन्न गांवों से सरपंचों द्वारा दिए गए मांग पत्र को प्राथमिकता से पूरी करने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री ने गांव बुशान से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो पूरे जिले में गांव गांव जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि नहरी सिस्टम को दुरुस्त कर सिंचाई के पानी की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के किसानों को सिंचाई सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार करोड़ों रुपए की लागत से यमुना की डेढ़ गुना क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसके पश्चात दक्षिण हरियाणा की नहरों में 25 फीसदी पानी की बढ़ोतरी हो जाएगी। तोशाम विधानसभा क्षेत्र में कोई नहर, माइनर, सब माइनर को पुनर्निर्माण के बिना नहीं रहने दिया जाएगा। किसान के हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाना और यहां के किसान को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना ही उनका लक्ष्य है। इसमें पूरे हलका में लगातार करोड़ों रुपये की परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। कृषि मंत्री ने शनिवार को 2.5 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित गांव बुशान की पीएचसी के भवन का उद्घाटन किया। कृषि मंत्री डेढ़ करोड़ की लागत से नवनिर्मित गांव डाडम से छपार संपर्क मार्ग व एक करोड़ की लागत बने भारीवास से बिडोला संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ रघुबीर शांडिल्य, डॉ सुमन विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता शशिरंजन परमार, जिला पार्षद रविंद्र मंढोली, बीडीसी रमेश लालावास, जगदीश लाला, सरपंच सुंदरपाल व सुभाष रंगा, गोशाला कमेटी प्रदीप तंवर, गजानंद अग्रवाल, जेपी दूबे, रामनिवास जांगड़ा, डाडम के सरपंच बिजेंद्र दहिया, भारीवास सरपंच प्रतिनिधि रवींद्र, राजेश कैरू, राहुल, नरेश शर्मा, मेहरचंद बुशान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed