{"_id":"616f1aaeea45611d4d62e7f7","slug":"which-sweets-can-be-used-for-how-long-shopkeepers-are-not-writing-bhiwani-news-hsr6148527118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन सी मिठाई कब तक कर सकते हैं इस्तेमाल, नहीं लिख रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन सी मिठाई कब तक कर सकते हैं इस्तेमाल, नहीं लिख रहे दुकानदार
विज्ञापन
हलवाई की दुकान पर रखी मिठाई के ऊपर भिनभिनाती मक्खियां। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने पिछले साल आदेश जारी कर मिठाई विक्रेताओं को कहा गया था कि अब मिठाई खुले में नहीं बेची जाएंगी। मिठाई पैक कर बेची जाएंगी और उस पर मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट दोनों लिखनी होंगी, लेकिन जिले के अधिकांश दुकानदार ऐसा नहीं कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि वे ग्राहकों को मुंहजुबानी बता रहे हैं कि मिठाई को कब तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
दरअसल त्योहारी सीजन में मिठाइयों में मिलावट की आशंका रहती है। इसकी वजह से लोगों की सेहत भी बिगड़ सकती है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में पिछले डेढ़ माह में दो बार छापा भी मारा जा चुका है। बावजूद इसके दुकानदार नियमों का पालन करने से बच रहे है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कौन सी मिठाई, कब तक होगी खराब
एक दिन चलने वाली मिठाइयां : चॉकलेट कलाकंद, कलाकंद, बटर स्कॉच कलाकंद, रोज कलाकंद।
दो दिन चलने वाली मिठाइयां : दूध से बनीं मिठाइयां, रसगुल्ला, मिल्क बादाम, मलाई रोल, हरिभोग, रसकदम, गुड़ रसमलाई, रस मलाई, शाही टोस्ट, रबड़ी, रस काटा, खीर मोहन, बंगाली रबड़ी।
विज्ञापन
चार दिन चलने वाली मिठाइयां : केसर कोकोनट लड्डू, खीर कदम, मेवा भाटी, फ्रूट केक, मोतीचूर मोदक, पेड़ा, घेवर, तिल बुग्गा, सफेद पेड़ा, मिल्क बर्फी, खोवा बादाम, फ्रूट केक, बूंदी लड्डू, प्लेन बर्फी, कोकोनट बर्फी, लाल लड्डू।
सात दिन चलने वाली मिठाइयां : काजू कतली, बालूशाही, मूंग बर्फी, काजू केसर बर्फी, काजू लड्डू, बेसन बर्फी, काजू रोल, केसर गुजिया, मैदा गुजिया, काजू खजूर, पिस्ता लौंग।
30 दिन चलने वाली मिठाइयां : चना लड्डू, बेसन लड्डू, आटा लड्डू, कराची हलवा, सोन हलवा, गजक, चिक्की, अंजीर खजूर बर्फी।
कार्रवाई की जाएगी
डिब्बों पर मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट डालने के विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। अगर कोई दुकानदार इनकी पालना नहीं कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को भी शहर में अचार की फैक्टरी में छापा मारा था। अब त्योहारी सीजन में विभाग की ओर से सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। अगर किसी तरह की लापरवाही सामने आएगी तो संबंध व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. हर्ष कुमारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भिवानी।