फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Where in Bhiwani district, whose control will be decided today

Bhiwani News: भिवानी जिले में कहां, किसकी चाैधर, आज हो जाएगा फैसला

Tue, 08 Oct 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 08 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Where in Bhiwani district, whose control will be decided today
भिवानी। विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आ जाएंगे। इसमें किसकी ताजपोशी होगी, इसकी तैयारी मंगलवार को ही हो जाएगी। जिले के तोशाम, भिवानी और लोहारू विधानसभा (विस) क्षेत्र में तो दिग्गजों की साख भी दांव पर है।
विज्ञापन

इन तीनों सीटों पर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज चेहरे हैं, जिनका राजनीतिक कॅरिअर भी नतीजों पर ही टिका है। हालांकि तीनों क्षेत्रों में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है, जिसकी वजह से किसी की हार-जीत का पूर्वानुमान लगाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

तोशाम सीट पर तो बंसीलाल परिवार सदस्यों का ही राजनीतिक कॅरिअर दाव पर है, क्योंकि जो प्रत्याशी वहां से विजयी होगा, उसी का भविष्य वहां से तय माना जा रहा है, जबकि हारने वाले प्रत्याशी के भविष्य में टिकट पर ही संकट आ सकता है लेकिन यह तो तय है कि चौ. बंसीलाल के गढ़ तोशाम में बंसीलाल परिवार से ही विधायक बनेगा। क्योंकि वहां भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। जिले की चारों सीट भिवानी, लोहारू, तोशाम, बवानीखेड़ा में इस बार 70.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें से सबसे ज्यादा मतदान लोहारू क्षेत्र में 79.48 प्रतिशत हुआ है। दूसरे नंबर पर जिले की तोशाम सीट रही, जहां मतदान 72.24 प्रतिशत रहा। तीसरे स्थान पर बवानीखेड़ा सीट रही, जहां मतदान 70.44 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सबसे कम 60.77 प्रतिशत मतदान भिवानी विस क्षेत्र में हुआ है। भिवानी जिले की तोशाम हॉट सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। क्योंकि यहां से जीत दर्ज करने वाला प्रत्याशी ही यहां की जनता का विश्वास जीत पाएगा। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी वर्ष 2005 से 2024 तक तोशाम से कांग्रेस की विधायक रहीं हैं। अब यहां से जीतने वाला विधायक ही जनता का प्रतिनिधित्व करेगा।
भिवानी सीट पर वर्ष 2009 के विस चुनाव में पहली बार जीते घनश्याम सर्राफ यहां लगातार तीन कार्यकाल से भाजपा का कमल खिला रहे हैं। अब वह जीत का चौका लगाने की तैयारी में हैं, लेकिन अगर यहां भाजपा जीत से चूक जाती है तो फिर पहली बार माकपा-कांग्रेस का साझा खाता खुल सकता है। यहां पर भी मुकाबला दिलचस्प है। क्योंकि भाजपा प्रत्याशी का भविष्य भी इसी चुनाव से ही तय होगा।

लोहारू सीट भी इनदिनों सुर्खियों में बनी है, क्योंकि सूबे के पूर्व वित्तमंत्री जयप्रकाश दलाल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। जयप्रकाश ने ही पहली बाद लोहारू क्षेत्र में भाजपा का खाता खोला था। अब दूसरी बार भी वह जीत के प्रबल दावेदार हैं। हालांकि यहां कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। इस बार वहां से राजबीर फरटिया उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। लोहारू क्षेत्र के नतीजों पर भी प्रदेश की राजनीति के दिग्गजों का भविष्य और साख दांव पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed