फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   When the shop closed in lockdown, the confectioner became a thief

लॉकडाउन में दुकान हुई बंद तो हलवाई बन गया शातिर चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
When the shop closed in lockdown, the confectioner became a thief
भिवानी। लॉकडाउन में दुकान हुई बंद तो एक हलवाई चोर बन गया। इतना शातिर चोर बना कि महज आठ से 10 इंच जगह में से ही निकल जाता था। उसके निशाने पर भी मंदिर रहे। आखिरकार वह पुलिस विभाग की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उससे छह छत्र, 106 सिक्के चांदी के व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

बीती सात अगस्त को दादरी गेट कमला नगर स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर से देवी-देवताओं के नौ छत्र व अन्य आभूषण, चांदी के सिक्के चोरी कर लिए गए। चोर मंदिर की रेलिंग का एक सरिया तोड़ 8 महज 10 इंच जगह में से ही अंदर घुसा। मंदिर के पुजारी महेंद्र शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद नौ अगस्त को ही रात में चार मंदिरों सराय चौपटा मंदिर, दिनोद गेट हनुमान जी मंदिर, दिनोद गेट जैन गली मंदिर और कृष्णा कॉलोनी के शनि मंदिर में चोरी हुई। एक हलवाई की दुकान में तीसरी बार चोरी हुई। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से हर किसी की नींद उड़ी थी।
विज्ञापन

मामले में बुधवार शाम एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के इंचार्ज एसआई कृष्ण मलिक को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक टीआईटी स्कूल के पास है। जिसके बाद उन्होंने वहां छापा मारा और आरोपी युवक को पकड़ा लिया। उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से मंदिरों से चोरी भगवान के छत्र मिले। आरोपी की पहचान विष्णु कालिया उर्फ खरगोश वासी गोशाला मार्केट के नजदीक बुधवार माता वाली गली के रूप में हुई। उसके पास से पुलिस ने आठ छत्र और 106 चांदी के सिक्के बरामद किए। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे नशे की आदत है और अपनी इस आदत को पूरा करने के लिए वह चोरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस चालकों को देता था सिक्के
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि मंदिरों से चोरी सिक्के वह दुकानों और रोडवेज कर्मचारियों को दे देता था। क्योंकि इन्हें ही सिक्कों की ज्यादा जरूरत रहती है।

वर्जन :
बुधवार शाम को सूचना मिली कि टीआईटी स्कूल के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंच आरोपी युवक को दबोच लिया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास मंदिरों से चोरी छत्र, सिक्के मिले। आरोपी की पहचान विष्णु कालिया उर्फ खरगोश के रूप में हुई। उसने छह-सात चोरी की वारदात कबूली है। अभी पूछताछ की जा रही है।
- एसआई कृष्ण मलिक, इंचार्ज, एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed