फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   weather, visibilty, tempreture

सुबह घना कोहरा, दृश्यता शून्य, दोपहर में खिली धूप

Fri, 31 Jan 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
weather, visibilty, tempreture
धूप खिली तो पार्क में भी बच्चों ने की मौज मस्ती। - संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
दो दिन की बारिश और ओलावृष्टि के बाद वीरवार को मौसम बिल्कुल अलग नजर आया। सुबह घना कोहरा रहा और दृश्यता शून्य रही तो दोपहर के समय तेज धूप खिली। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री गिरकर 17.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री गिरकर 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले दो-तीन दिन बारिश हुई। मंगलवार को तो ओलावृष्टि भी हुई। जिस कारण अचानक मौसम में बदलाव आया और ठंड़ बढ़ गई। वीरवार को मौसम बिल्कुल अलग रहा। सुबह छह बजे घना कोहरा छाया और दृश्यता शून्य रही। वाहन लाइट जलाने के बावजूद रेंग-रेंगकर चल रहे थे। इस कारण सुबह की लगभग सभी बसें लेट रही। सुबह 10 बजे तक घना कोहरा रहा। बाद में धूप खिली की और कोहरा छटता चला गया। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप खिली। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। पार्कों, छतों पर लोगों को धूप सेंकते देखा गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 20.07 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वीरवार को दोनों में ही गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बदलते मौसम से किसान चिंतित नजर आए। किसानों का कहना था कि जिन गांवों में मंगलवार को ओलावृष्टि हुई थी, वहां फसलों में धूप से नुकसान है। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि के कारण सरसों और गेहूं की फसल में 60 फीसदी तक नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed