फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Weather: Strong sunshine in the afternoon, severe cold in the morning and evening, temperature reached 3.8 degrees, strong sunshine in the afternoon

Bhiwani News: दोपहर में तेज धूप, सुबह-शाम कडाके की ठंड, तापमान 3.8 डिग्री पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Weather: Strong sunshine in the afternoon, severe cold in the morning and evening, temperature reached 3.8 degrees, strong sunshine in the afternoon
गांव लोहानी में सरसों के खेत में छाई धुंध। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। इस सीजन का मंगलवार सबसे ठंड रहा। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जिससे ठिठुरन बनी रही। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप निकली और सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड रही। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए और लगातार चौथे दिन धुंध के आगोश में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र रहे।
विज्ञापन

धुंध की वजह से दृश्यता करीब छह-सात मीटर रही। वहीं सड़कों पर रिफ्लेक्टर और संकेतक नहीं होने की वजह से वाहन चालकों को हादसों का डर सता रहा है। वहीं बुजुर्गों व बच्चों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 11.5 से बढ़कर 11.7 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 4.6 से 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं जिले का एक्यूआई 234 दर्ज हुआ।
विज्ञापन

हर घर पर मिल रहे मौसमी बीमारियों के मरीज
मौसम में हुए बदलाव की वजह से इन दिनों हर घर में मौसमी बीमारियों के मरीज मिल रहे है। इसमें अधिकतर मरीजों को खांसी, जुकाम, गले में खराब, सिर दर्द, वायरल फीवर, निमोनिया और अस्थमा की दिक्कत मिल रही है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 1200 से अधिक मरीज जांच करवाने पहुंचे। इनमें से फिजिशियन व बाल रोग विशेषज्ञ से जांच करवाने 400 से अधिक मरीज आए। इन दिनों बच्चों में निमोनिया, बुखार व उल्टी-दस्त आफत बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं में बढ़े निमोनिया के मामले
सर्दी की वजह से पशुओं में भी बीमारियों का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसमें निमोनिया, बुखार और नाक से पानी बहने के मामले सामने आए हैं। इसकी वजह से पशु अस्पताल की ओपीडी की संख्या बढ़ रही है। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों के साथ ही पशुपालक आसपास के निजी पशु चिकित्सकों को भी जांच करवाने के लिए बुला रहे हैं।
इन दिनों पशुओं में बुखार, नाक से पानी बहना, निमोनिया, सर्द-गर्म की दिक्कतें सामने आ रही है। पशुओं को ठंड से बचाव के लिए खान-पान का ध्यान रखें। पशु के बाड़े में पराली व तूड़ी बिछाएं, ताकि वे गर्म रहे। पशु को न ठंडा पानी पिलाएं और न ही ठंडे पानी से नहलाएं।

- डॉ. सुनील बुंदेला, पशु चिकित्सक।
सप्ताह के तापमान का ब्योरा
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
10 दिसंबर 11.7 3.8
09 दिसंबर 11.5 4.6
08 दिसंबर 11.8 4.0
07 दिसंबर 10.0 5.2
06 दिसंबर 12.7 5.8
05 दिसंबर 14.6 6.7
04 दिसंबर 13.8 6.7
ठंड का मौसम फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। धुंध के साथ फसलों पर जमने वाली ओंस की बूंद उनकी बढ़वार में काफी मददगार साबित हो रही है। किसान आवश्यकता के अनुसार अपनी फसलों में सिंचाई व उर्वरक का छिड़काव करें।
- डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उप निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed