फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   weather, fog

कोहरे की चादर में लिपटा शहर, दृश्यता रही 25 मीटर

Thu, 19 Dec 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
weather, fog
54 फोटो महम चौक क्षेत्र में बुधवार सुबह घनी धुंध में हेडलाइट जलाकर गंतव्य की ओर बढ़ते वाहन। - फोटो : Bhiwani
बर्फीली हवाओं के बाद बुधवार को शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। हालात ये थे कि दृश्यता महज 25 मीटर ही रही। ठंड में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। तीन दिन और शीत लहर की मौसम वैज्ञानिकों की घोषणा से लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से बर्फीली हवाओं से लोग परेशान हैं। बुधवार सुबह लोग उठे तो घने कोहरे ने उनका स्वागत किया। घने कोहरे के कारण मार्गों पर वाहन लाइट जलाकर रेंग-रेंग कर चलते दिखाई दिए। सुबह करीब 10 बजे तक भी कोहरे की चादर छाई रही। बाहरी मार्गों पर कोहरा ज्यादा रहा और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बच्चे सुबह ठंड में कांपते हुए स्कूल पहुंचे। दोपहर के समय निकली हलकी धूप थोड़ी राहत लाई मगर यह राहत बहुत कम समय की रही और दोपहर बाद करीब तीन बजे ही दोबारा से कोहरा छाने लगा। बाजारों में विरानी सी छाई रही।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को यह 6.4 दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाला न पड़े तो बेहतर, बारिश की भी संभावनाएं
मौसम में बढ़ी ठंडक को फसलों के लिए बेहतर बताया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो यह मौसम गेहूं की फसल की बढ़ोतरी के लिए बेहतर है। बस पाला न पड़े। पाला फसलों के लिए नुकसानदायक है। हालांकि अगले दो-तीन दिन में बारिश की भी संभावनाएं जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed