फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   weather, espect, farmer, glad, rain, bhiwani

उम्मीदों के बादल लेकर आया मानसून

Fri, 26 Aug 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 26 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
weather, espect, farmer, glad, rain, bhiwani
rain - फोटो : फाइल फोटो
मानसून के बादल इस बार ज्यादा पानी लेकर आए। बरसात के साढ़े तीन महीनों में इस दफा सौ एमएम ज्यादा बरसात हुई। जितनी बरसात 2014 के चार महीने के दौरान हुई, उतनी बरसात अकेले जुलाई महीने में ही हो गई। अच्छी बरसात से इस मर्तबा अच्छी फसल की उम्मीद से किसान खुश हैं।
विज्ञापन


मई, जून, जुलाई व अगस्त महीनों में इस बार अच्छी बरसात हुई। पिछले कई सालों में पहली बार जिले की औसत बरसात (350 एमएम) के आंकड़े के नजदीक बरसात हुई है। इन महीनों के तीन साल के बरसात के आंकड़ों पर गौर करें तो इस दफा सबसे ज्यादा अब तक 307.4 एमएम बरसात हुई। अभी अगस्त का एक सप्ताह बाकी है। पिछले साल 202 और 2014 में 172.28 एमएम बारिश दर्ज की गई। यानी, औसत बरसात के आंकड़े से काफी कम बरसात हुई।
विज्ञापन


इस वर्ष जुलाई महीने में ही 175.3 एमएम बारिश हुई। पिछले दो वर्षों के दौरान औसत से कम बारिश होने से किसानों को मेहनत का पर्याप्त फल नहीं मिला। लेकिन इस वर्ष मानसून मेहरबान होने से कपास, बाजरा, ग्वार, धान, अरहर, मूंग, तिल आदि की बिजाई में काफी फायदा हुआ। फसलों की बिजाई के समय से ही नियमित अंतराल पर बारिश होने से किसानों के सामने पानी की कमी नहीं आई। वहीं कपास में हरा तेला व सफेद मक्खी का प्रभाव भी कम पाया गया। खरीफ फसलों में अधिकतर की लक्ष्य अनुरूप बिजाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed