फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Wearing jeans, shirt arrived for the inspection legislator, did not recognize employee Np

जींस शर्ट पहनकर निरीक्षण करने पहुंचे विधायक, नहीं पहचान सके नप कर्मचारी

Fri, 20 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Fri, 20 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। अब तक सरकारी कर्मचारियों को फरियादियों का चेहरा भूलते देखा गया था। मगर बृहस्पतिवार को नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारी कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे विधायक को भी नहीं पहचान सके। बाद में विधायक के साथ पहुंचे लोगों ने उन्हें माजरे से अवगत करवाया तो कर्मचारियों की सिटी पिटी गुम हो गई। निरीक्षण के दौरान विधायक को कार्यालय में काफी अनियमितताएं भी मिली। हालांकि विधायक ने इस बार उन्हें सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

यह था मामला
बाढड़ा से भाजपा विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी ने बृहस्पतिवार को नगर परिषद व पशु अस्पताल कार्यालय में औचक छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान विधायक जींस शर्ट पहनकर आए। इस कारण से कर्मचारी भी उन्हें पहचान नहीं सके। उधर इस कार्रवाई के दौरान कई कर्मचारी नदारद मिले और कुछ देरी से ड्यूटी पर पहुंचे। यही नहीं नगर परिषद कार्यालय में एमई का रजिस्टर में नाम ही तक नहीं मिला। छापे की सूचना मिलने पर आसपास के कार्यालयों में हड़कंप मंच गया। इसके बाद विधायक ने ड्यूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को भविष्य में चेतावनी दी कि भविष्य में गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कागजातों के लिए माथा पच्ची की मिल रही थीं शिकायतें
विधायक को नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के बारे में लोगों की शिकायत मिल रही थी। अधिकारी व कर्मचरियों की ड्यूटी पर समय से नहीं पहुंचने व कार्यालय से गायब रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार्यालय में अक्सर बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, रिहायशी, जाति प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन बनवाने के लिए कार्यालय पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। इससे परेशान होकर ही लोगों ने  विधायक से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजिरी रजिस्टर में एमई का नाम ही नहीं होने पर झल्लाएं विधायक
विधायक मांढ़ी ने नप कार्यालय का हाजिरी रजिस्टर चैक किया तो अधिकांश कर्मचारी नदारद मिले। इस दौरान विधायक ने नप के एमई का नाम रजिस्टर में न होने पर कर्मचारियों को झाड़ लगाई और भविष्य में सभी अधिकारी व कर्मचारियों का नाम रजिस्टर में दर्ज करने व समय पर कार्यालय में पहुंचने की नसीहत दी।
पशु चिकित्सालय में लोगों की सुनी समस्याएं
 इसके बाद विधायक पशु अस्पताल में पहंचे। इस दौरान विधायक ने काम कराने पहुंचे लोगों की समस्या भी सुनी। पशु अस्पताल में विधायक ने कर्मचारियों को सरकार द्वारा पशुओं के लिए चलाई जा रही बीमा योजना के बारे जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचरियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने व लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा और ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

जान-बूझकर गया था जींस-शर्ट पहनकर
इसे बारे में जब अमर उजाला प्रतिनिधि ने विधायक सुखविंद्र मांढ़ी से बात की तो उन्होंने बताया कि अब तक तो वो कुर्ता-पायजामा पहनकर औचक निरीक्षण करते थे। इस बार वो जानबूझकर जींस शर्ट पहनकर गए थे। नगर परिषद कर्मचारी तो उन्हें पहचान तक नहीं पाए। एमई का हाजिरी रजिस्टर में नाम तक न चढ़ा होना बेहद सुस्त रवैया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed