{"_id":"66d657965fc6eee49b09183a","slug":"we-will-raise-the-problems-of-tosham-region-in-parliament-kiran-chaudhary-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-122551-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोशाम क्षेत्र की समस्याओं को संसद में उठाएंगे : किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोशाम क्षेत्र की समस्याओं को संसद में उठाएंगे : किरण चौधरी
Tue, 03 Sep 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद किरण चौधरी सोमवार को पहली बार तोशाम में पहुंचीं। जनसंपर्क अभियान के क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों में लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने गांव बीरन, दांग कला, दांग खुर्द, सागवान, भुरटाना, किरावड़ व खानक आदि गांवों में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में अब विकास की नई बयार आएगी। आपकी समस्याएं संसद में उठाई जाएंगी और क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
क्षेत्र में नहरी पानी की समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। जिससे न पीने के पानी की कमी रहेगी और ना ही सिंचाई के पानी की, सभी को अपने हिस्से का पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और अब आपके लिए सरकार चुनने की बारी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपने जा रही है। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो जन समर्थन और प्यार क्षेत्र की जनता उन्हें दे रही है। वह उसे कभी नहीं भूलेगी गांव,- गांव जाकर वह लोगों से संपर्क कर रही हैं और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना ही उनका उद्देश्य होगा।
पत्रकारों से बातचीत में किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट शासन काल में इस क्षेत्र के साथ भारी भेदभाव किया गया उन्होंने अपने हकों के लिए सदैव भूपेंद्र हुड्डा से लड़ाई लड़ी और क्षेत्र का विकास करवाया।