फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   We will definitely learn from Bansi Lal: CM

बंसीलाल से हुड्डा तो नहीं सीख पाए, हम जरूर सीखेंगे : सीएम

Tue, 27 Aug 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 27 Aug 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
We will definitely learn from Bansi Lal: CM
भिवानी के तोशाम में आयोजित रैली में मंच पर मौजूद ​मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य।
भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे हरियाणा के निर्माता थे। ऐसी महान शख्सियत और उनकी कर्म भूमि को प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा तो बंसीलाल जैसी महान शख्सियत से नहीं सीख पाए, लेकिन हम जरूर सीखेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को तोशाम की अनाज मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में पहुंचते ही चौधरी बंसीलाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1996 में चौधरी बंसीलाल व भारतीय जनता पार्टी ने मिलकर सरकार चलाई थी। किरण चौधरी इसी परिपाटी को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि तोशाम की जनता ने चौधरी बंसीलाल व सुरेंद्र सिंह को कभी अकेला नहीं छोड़ा। यहां की जनता किरण चौधरी व उनकी बेटी श्रुति चौधरी का साथ देती रहेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हुड्डा हिसाब मांगने निकले हुए हैं। हुड्डा हमारे दो महीने के हिसाब का जवाब नहीं दे पा रहे, दस साल का तो सुनना मुश्किल हो जाएगा। हमारी सरकार के निर्णय मील के पत्थर हैं। अभी तो यह सिर्फ ट्रेलर है, असली फिल्म चार अक्तूबर को मतगणना के बाद दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा ने क्षेत्रवाद फैलाया, भिवानी से पाकिस्तान जैसा व्यवहार करते थे : किरण

भिवानी। तोशाम में जन आशीर्वाद रैली में भाजपा नेता किरण चौधरी ने भूपेंद्र हुड्डा पर क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। किरण ने कहा कि हुड्डा के कार्यकाल में भिवानी के साथ पाकिस्तान जैसा व्यवहार हुआ। उनके शासन में विकास कुछ हिस्से तक सिमट गया था। अब सुकून मिला है और एक तरह से घर वापसी हुई है। किरण ने कहा कि कांग्रेस के लोग केवल झूठ बोलते हैं। झूठ बोलकर लोगों को धोखा देते हैं। सच बताऊं तो कांग्रेस में मैं घुटन महसूस करती थी। अब राहत मिली है।


भाजपा में शामिल होने के बाद तोशाम में आयोजित अपनी पहली रैली में किरण चौधरी पूरे भाषण के दौरान भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस नाम की अब कोई चीज नहीं है,यहां सिर्फ बाबू-बेटा हैं और इनको सबक सिखाना है। इसके लिए सबको तैयार रहना है।




कांग्रेस के अंदर उनके साथ बड़ा षड्यंत्र होता था : पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर उनके साथ बड़ा षड्यंत्र होता था लेकिन वे सहती आई। बहुत समस्याएं आईं, रोड़े अटकाए गए। लेकिन सिर ऊंचा रखकर क्षेत्र के लोगों की नाक नीचे नहीं होने दी और उनके हक की लड़ाई लड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी ऐसा किया था। जब कांग्रेस पार्टी ने विकास पुरुष चौधरी बंसीलाल को पार्टी से निकाल दिया था तो उन्होंने भी ऐसा ही कदम उठाया था। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने किरण चौधरी के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि बड़ा कहने से कोई बड़ा नहीं बनता। जनता सब जानती है कि किरण चौधरी ने तलवार की धार पर चलने का काम किया है। हुड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में ऐसा सीएम बैठा था जो हमारी तरफ देखकर राजी नहीं था। हुड्डा ने पूरे जिले के साथ उन्होंने भेदभाव करने का काम किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed