{"_id":"654e71e42fc233fb460f72d8","slug":"we-made-arrangements-for-stubble-management-and-farmers-cooperated-jp-dalal-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-8572-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमने पराली प्रबंधन की व्यवस्था की और किसानों ने सहयोग किया : जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमने पराली प्रबंधन की व्यवस्था की और किसानों ने सहयोग किया : जेपी दलाल
Fri, 10 Nov 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते कृषिमंत्री जयप्रकाश दलाल।
भिवानी। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार को भिवानी आवास पर कार्यकर्ताओं से मिले और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गन्ने का रेट देश में सबसे अधिक करने पर सीएम मनोहरलाल का आभार जताया। वहीं किसान हित के कामों क लेकर कांग्रेस क चुनौती दी और केजरीवाल पर निशाना साधा।
जेपी दलाल ने कहा कि हमने पराली प्रबंधन की व्यवस्था की और किसानों ने सहयोग किया। हरियाणा में पंजाब के मुकाबले महज सात फीसदी ही पराली की आगजनी हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रदूषण के लिए किसान नहीं, बल्कि वहां की सरकार की नाकामी रही है। वहीं हरियाणा में गन्ने के रेट बढ़ाने के बाद भी कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 9 सालों में किसानों को 15-16 हजार करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दिए और हर फसल के दाम डेढ़ से दो गुणा किए। वहीं कांग्रेस ने 10 साल में पांच-पांच रुपये मुआवजे के चेक दिए थे और 10 साल में प्रदेश के किसानों को महज दो हजार करोड़ रुपये मुआवजा दिया था। बिहार के सीएम के विवादित बयान को उन्होंने शर्मनाक बताया और कहा कि पूरा देश थू-थू कर रहा है।
विज्ञापन
जेपी दलाल ने कहा कि लगता है कि नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। वहीं केजरीवाल द्वारा ईडी की कार्रवाई पर उठाए सवालों को लेकर जेपी दलाल ने कहा कि केजरीवाल ने झूठ व धोखे से पार्टी बनाई व अपने बयानों को लेकर बार बार माफी मांगी। उन्होंने कहा रोहतक आकर प्रदूषण व एसवाईएल पर केजरीवाल चुप रहे। दलाल ने कहा कि केजरीवाल का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं।